लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

50 की उम्र में भी दिखना चाहते हैं फिट और यंग? हैवी एक्सरसाइज नहीं, सिर्फ 4 आसान योगासनों से पाएं स्लिम और टोंड बॉडी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Fitness Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए खुद को फिट और एक्टिव बनाकर रखना जरूरी हो जाता है. खासकर उस समय जब हमारी उम्र 50 से ज्यादा हो जाती है तो खुद पर ध्यान देना हमारे लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. इस उम्र में शरीर की एनर्जी धीरे-धीरे कम होने लगती है और साथ ही हमारा जो मेटाबोलिज्म है वह भी काफी स्लो हो जाता है. अगर आपकी उम्र 50 से ज्यादा है तो आपके वजन के बढ़ने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जिससे हर इंसान कभी न कभी जूझने वाला है ही. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है को बढ़ती हुई इस उम्र में भी खुद को फिट और एक्टिव बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप खुद को सिर्फ फिट और एक्टिव ही नहीं, बल्कि अपने दिमाग को सभी शांत और पॉजिटिव बनाकर रख सकेंगे। तो चलिए इन योगासनों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

50 की उम्र में योगासन क्यों है जरूरी?

50 की उम्र को पार करते ही हमारे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी कम होने लग जाती है और साथ ही हमारे मसल्स कमजोर भी होने लग जाते हैं. इस उम्र में कुछ लोगों को घुटने में दर्द की समस्या होती है तो कुछ लोह पीठ की दर्द और जल्दी थक जाने की वजह से परेशान रहते हैं. ऐसे में जब आप कुछ खास योगासनों को अपनी रूटीन में शामिल करने लगते हैं, तो आपका शरीर धीरे-धीरे एक बार फिर से स्ट्रॉन्ग बनने लग जाता है. इसके अलावा जोड़ों में जकड़न कम होती है और साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है. अगर आप अपने स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो भी आपको अपनी डेली रूटीन में योगा को शामिल करना चाहिए. इससे आपको नींद अच्छी आती है और साथ ही मेंटल हेल्थ भी आपका बेहतर रहने लगता है.

ये भी पढ़ें: जांघों की चर्बी ने बिगाड़ दिया पूरा लुक और कॉन्फिडेंस? इन 5 आसान एक्सरसाइज से पाएं स्लिम और टोंड थाइज

शरीर को स्ट्रेट और बैलेंस्ड बनाता है ताड़ासन

ताड़ासन दिखने में काफी ज्यादा आसान लगता है, लेकिन इस जो असर होता है वह आपके पूरे शरीर में देखने को मिलता है. इसे करने के लिए पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं, फिर धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाकर पूरे शरीर को खींचें. कुछ सेकंड्स के लिए इसी कंडीशन में रहें और फिर नॉर्मल कंडीशन में वापस आ जाएं. यह आसान आपकी बॉडी पोस्चर को बेहतर बनाता है, रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और साथ ही आपके शरीर के बैलेंस को भी सही कर देता है. रेगुलर प्रैक्टिस से शरीर में स्ट्रेच महसूस होता है, जिस वजह से आपके शरीर में जकड़न भी कम होने लगती है.

पेट की चर्बी कम करने में मददगार भुजंगासन

अगर आप पेट और कमर के लिए एक योगासन की तलाश कर रहे हैं, तो भुजंगासन आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और हाथों के सहारे धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं. इसे करते समय अपनी सांस को नॉर्मल रखें. जब आप इस योगासन को रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं तो आपके पेट की मसल्स स्ट्रेच होती है और साथ ही आपका डाइजेशन भी सुधरता है. हर दिन इस योगासन को करते रहने से आपके पेट की चर्बी कम होती है और कमर भी मजबूत हो जाती है. अगर आप शरीर को फिट और स्लिम दिखाना चाहते हैं तो आपको हर दिन भुजंगासन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है पवनमुक्तासन

अगर आपको आये दिन गैस, कब्ज या फिर पेट फूलने की समस्या रहती है, तो आपको अपनी डेली रूटीन में पवनमुक्तासन को शामिल जरूर करना चाहिए. इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर एक-एक करके घुटनों को छाती की ओर लाएं और हाथों से पकड़कर कुछ सेकंड तक रोकें. यह आसान आपके पेट पर हल्का सा प्रेशर बनाता है, जिससे आपका डाइजेशन बेहतर होता चला जाता है. इसके साथ ही यह आसान पेट में जमी चर्बी को भी धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करता है. रेगुलर बेसिस पर जब आप इस योगासन को प्रैक्टिस करने लगते हैं तो आपको अपना शरीर काफी ज्यादा हल्का महसूस होने लग जाता है.

शरीर को फ्लेक्सिबल और टोंड बनाता है त्रिकोणासन

जब आप त्रिकोणासन करना शुरू करते हैं तो इसका असर आपके शरीर के साइड वाले हिस्सों पर काफी जबरदस्त देखने को मिलता है. इसके करने के लिए सबसे पहले पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं और फिर एक हाथ को नीचे पैर की ओर झुकाएं और दूसरे हाथ को ऊपर की ओर रखें. इसी कंडीशन में कुछ देर होल्ड करके रखें और फिर इसे दूसरी तरफ से भी रिपीट करें. यह आसान आपके कमर के साथ-साथ आपके जांघों को भी टोन करने में मदद करता है. इसके आलावा यह आपके शरीर के बैलेंस को बेहतर करता है और उसे फ्लेक्सिबल भी बनाता है. इसके रेगुलर प्रैक्टिस से आप काफी ज्यादा फिट और अट्रैक्टिव दिखने लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

The post 50 की उम्र में भी दिखना चाहते हैं फिट और यंग? हैवी एक्सरसाइज नहीं, सिर्फ 4 आसान योगासनों से पाएं स्लिम और टोंड बॉडी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्यों आपका सबसे करीबी भी अचानक छोड़ देता है आपका साथ? आचार्य चाणक्य से जानें 5 बड़े कारण

क्या आपके घर की ये 3 जगहें अक्सर रहती हैं खाली? आज ही हो जाएं सावधान, बढ़ सकती हैं जीवन में परेशानियां

क्या होंठों का कालापन आपको दूसरों के सामने कर रहा है शर्मिंदा? अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं सॉफ्ट गुलाबी होंठ

25 की उम्र में ही चेहरा लग रहा है 35 का? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें और बढ़ाएं कोलेजन प्रोडक्शन

गर्मियों की छुट्टियों में पैरेंट्स की ये 5 गलतियां बच्चों पर पड़ सकती हैं भारी, बिगड़ सकती हैं उनकी सेहत और आदतें

शरीर में दिख रहे ये 5 संकेत तो समझ लें बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तुरंत हो जाएं सावधान

Leave a Comment