लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

34 मिनट लेट ट्रेन, 60 सेकंड का ठहराव और लाश:दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल की इनसाइट स्टोरी, उठ रहे कई सवाल – Inside Story Of Murder At Shahdara Railway Station Many Questions Being Raised

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह योग एक्सप्रेस का ठहराव महज दो मिनट का था, लेकिन यही दो मिनट दिल्ली मेट्रो के गार्ड पंकज धामा की जिंदगी पर भारी पड़ गए। 34 मिनट की देरी से पहुंची ट्रेन में उतरने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने पंकज को लात-घूंसों से पीटा, फिर उसी ट्रेन में सवार होकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो सकी और उन्हें ई-रिक्शा से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।





inside story of murder at Shahdara railway station many questions being raised

शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक
– फोटो : अमर उजाला


अपने गांव लौटने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे पंकज 

35 वर्षीय पंकज धामा आईपी एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने गांव लौटने के लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। शनिवार सुबह ट्रेन संख्या 19031 योग एक्सप्रेस निर्धारित समय से 34 मिनट देरी से शाहदरा स्टेशन पहुंची। सप्ताहांत होने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या भी अधिक बताई जा रही है। 


inside story of murder at Shahdara railway station many questions being raised

शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक
– फोटो : अमर उजाला


आठ लोगों को हिरासत में लिया गया

रेलवे पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्रेन के कोच के दरवाजे पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान विवाद शुरू हुआ। सामान्य तौर पर पहले उतरने वाले यात्रियों को रास्ता दिया जाता है, लेकिन इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और कुछ ही क्षणों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार योग एक्सप्रेस सुबह 5:53 बजे शाहदरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची थी और 5:55 बजे रवाना हो गई। जबकि इस ट्रेन को सुबह 5:19 बजे पहुंचना था और 5:21 पर प्रस्थान करना था। जांच में सामने आया है कि झगड़े में शामिल युवक उसी ट्रेन में सवार होकर निकल गए। बाद में रेलवे पुलिस और जीआरपी के समन्वय से मुजफ्फरनगर स्टेशन पर आठ युवकों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया। डीसीपी रेलवे के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी छात्र हैं।


inside story of murder at Shahdara railway station many questions being raised

शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक
– फोटो : अमर उजाला


नहीं पहुंची एंबुलेंस, ई-रिक्शा से ले जाया गया अस्पताल…

घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ का जवान मौजूद था। लेकिन वह बचाव नहीं कर सका। वहीं दूसरी ओर अरबों रुपये के बजट वाला रेवले सुबह के समय एक एंबुलेंस तक नहीं पहुंचा सका। आरपीएफ के अनुसार एंबुलेंस को सूचना दी गई थी, लेकिन घायल पंकज को अंततः ई-रिक्शा से जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। राजधानी के एक व्यस्त रेलवे स्टेशन पर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। स्टेशन पर रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही रहती है और सुबह का समय सबसे व्यस्त समयों में गिना जाता है। इसके बावजूद आपात स्थिति में घायल को निजी साधन के भरोसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा।


inside story of murder at Shahdara railway station many questions being raised

शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक
– फोटो : अमर उजाला


नहीं मिले हैं इन सवालों के जबाव….

–महज दो मिनट के ठहराव में विवाद इतना हिंसक कैसे हो गया?

–प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुरक्षा कर्मी हमलावरों को रोक क्यों नहीं पाए?

–घायल को तत्काल एंबुलेंस क्यों उपलब्ध नहीं हो सकी?

–आरोपी उसी ट्रेन में सवार होकर निकलने में कैसे सफल रहे?

–स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में घटना स्पष्ट क्यों रिकॉर्ड नहीं हुई?

–भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कितनी प्रभावी है?


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:हाईकोर्ट को आज मिल गए सात जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ; जजों की संख्या बढ़कर 50 हुई – Chief Justice Administered Oath To Seven Judicial Officers At Delhi High Court

भारत की चिप मैन्युफैक्चरिंग:सिर्फ उत्पादन नहीं, स्थानीय उत्पादों में भारतीय चिप्स का इस्तेमाल क्यों जरूरी? – India’s Chip Future: Beyond Manufacturing, Towards Local Innovation

आईबीपीएस आरआरबी:ग्रेजुएट्स के लिए 13,745 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, आज बंद हो रही विंडो, जल्द भरें फॉर्म – Ibps Rrb Recruitment 2026: 13,745 Posts, Revised Vacancies, Fee And Application Details

रुद्रांक्ष पाटिल की कहानी:शतरंज-फुटबॉल से शुरू हुआ सफर, विश्व चैंपियन बनने के बाद एशियन गेम्स में जीता कांस्य – Rudrankksh Patil: From World Champion At 18 To Asian Games Bronze Medalist

चिट्टे के खिलाफ वीडियो बनाने पर धमकियां:सुनाम के युवक ने डीसी दफ्तर के सामने खाया जहर, सरपंच पर केस – Threats Over Video Against Drugs Sunam Youth Consumes Poison Admit

यूजीसी रोलबैक:एक्सप्रेसवे पर पथराव, पुलिस से हुई बड़ी चूक; आगरा बवाल की ये 10 तस्वीरें हिला देंगी दिमाग – Ugc Protest Turns Chaotic In Agra Tractor Marchers Reach Expressway Stone Pelting Reported

Leave a Comment