लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

3 रुपए की दिहाड़ी कमाने वाले जगदीप की ‘शोले’ ने बदली किस्मत, ‘सूरमा भोपाली’ बन अमर हुए एक्टर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


29 मार्च को हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन जगदीप की जयंती है. इसी के साथ उनके संघर्ष और सफलता की कहानी एक बार फिर चर्चा में है. ‘सूरमा भोपाली’ के नाम से पहचान बनाने वाले जगदीप ने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया, लेकिन उनका सफर आसान नहीं था. बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने गरीबी में अपना बचपन बिताया और छोटी-सी कमाई से अपने करियर की शुरुआत की. 

3 रुपये दिहाड़ी से शुरू हुई जगदीप का करियर

जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी. शुरुआत में उन्हें सिर्फ 3 रुपये दिहाड़ी मिलती थी, जो बाद में 6 रुपये हो गई. यह बदलाव तब आया जब फिल्म ‘अफसाना’ की शूटिंग के समय उन्हें एक छोटा सा मौका मिला. एक सीन में बाल कलाकार उर्दू डायलॉग सही से नहीं बोल पाया, तब भीड़ में खड़े जगदीप ने खुद आगे आकर उस डायलॉग को बोला. उनका अंदाज निर्देशक को इतना पसंद आया कि उनका पैसा बढ़ा दिया और यही उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना. आगे चलकर उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीत लिया. फिल्म शोले में निभाया गया ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार आज भी लोगों को याद है.

बिमल रॉय ने जगदीप के हुनर को पहचाना 

बता दें, जगदीप के करियर में मशहूर निर्देशक बिमल रॉय का बड़ा योगदान रहा. बिमल रॉय ने जगदीप को एक फिल्म में रोते हुए देखा था और उन्हें अपनी फिल्म में कॉमिक रोल दे दिया. उनका मानना था कि जो कलाकार दर्शकों को रुला सकता है, वही उन्हें हंसा भी सकता है क्योंकि उसे भावनाओं की गहराई समझ आती है. इसके बाद जगदीप ने कई फिल्मों में कॉमेडी रोल निभाईं और अपनी अलग पहचान बना ली. हालांकि साल 2020 में 81 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. गरीबी से उठकर एक बड़े कलाकार बनने तक का सफर आज भी उनके फैंस को प्रेरित करता है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment