साल 2026 के बीत चुके 6 महीनों में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. जबकि कई फिल्में बुरी तरह पिट गईं. आज हम आपको जनवरी से जून 2026 तक की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो IMDb रैंकिंग के मामले में अपना जादू नहीं चला सकी और साल 2026 की अब तक की सबसे खराब रैंकिंग वाली फिल्मों में शामिल हो गईं.
राहु केतु
राहु केतु को 5 से भी कम 4.6 रेटिंग मिली है. ये फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी. इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया था.
ये भी पढ़ें: क्या पहले दिन बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री ले पाएगी ‘धमाल 4’, जानें- प्रीडिक्शन
टोस्टर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव अप्रैल में फिल्म ‘टोस्टर’ लेकर आए थे. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा नजर आई थीं. हालांकि इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था. टोस्टर को भी राहु केतु की तरह IMDb पर 4.6 रेटिंग मिली है.
आखिरी सवाल
‘आखिरी सवाल’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बनी फिल्म है. इसमें संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती अहम रोल में हैं. अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी. IMDb पर इसे 10 में से 6.4 रेटिंग मिली है.
ये भी पढ़ें: सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया ‘इक्का’ का फर्स्ट रिव्यू
‘है जवानी तो इश्क होना है’
जून 2026 की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वो दो-दो हसीनाओं मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आए थे. लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. वहीं IMDb रैंकिंग में भी ये अपना जलवा नहीं दिखा सकी. वरुण धवन की इस मूवी को आईएमडीबी पर सिर्फ 5.1 रेटिंग प्राप्त हुई.
‘द केरला स्टोरी 2’
जहां ‘द केरल स्टोरी’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी और ये ब्लॉकबस्टर निकली थी, वहीं ‘द केरला स्टोरी 2’ को दर्शकों ने नकार दिया. कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. इसे आईएमडीबी पर 5.7 रेटिंग मिली है. इसमें सुमित गहलावत, उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे.


