लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

14 सितंबर को शेयर बाजार खुलेगा या बंद? जानें NSE-BSE का पूरा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या रोज निफ्टी और सेंसेक्स पर नजर रखते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. सोमवार यानी 14 सितंबर 2026 को शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होने वाला है. ऐसे में सोमवार को शेयर खरीदने-बेचने वाले निवेशकों को ट्रेडिंग को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. बाजार की कल छुट्टी रहने वाली है. आइये इसका कारण यहां से जानते है.

कल क्यों बंद है शेयर बाजार?

14 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा. इसी वजह से भारतीय शेयर बाजार के हॉलिडे कैलेंडर में इस दिन को ट्रेडिंग हॉलिडे रखा गया है. NSE की ऑफिशियल छुट्टियों की लिस्ट में 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के कारण इक्विटी मार्केट की छुट्टी दी गई है. BSE की 2026 की ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट में भी यही तारीख है.  

सोना-चांदी पर बड़ी अपडेट, आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव?

NSE और BSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

14 सितंबर को NSE और BSE पर शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं होने वाली है. इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी ट्रेडिंग बंद रहेगी. इसके अलावा स्टॉक से जुड़े दूसरे सेगमेंट और सेटलमेंट भी छुट्टी पर रहेंगे.  इसका मतलब साफ है कि अगर आप सोमवार को शेयर खरीदने या बेचने का प्लान बना रहे हैं तो आपका काम नहीं हो पाएगा.

फिर शेयर बाजार कब खुलेगा?

14 सितंबर को छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को दोबारा खुलने वाला है, यानी निवेशकों को लगातार तीन दिन का ब्रेक मिलेगा. शनिवार और रविवार को बाजार वैसे ही बंद रहता है और सोमवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी.  

क्या निफ्टी और सेंसेक्स की ट्रेडिंग भी बंद रहेगी?

हां, NSE और BSE के बंद रहने के कारण कल तो निफ्टी और सेंसेक्स में भी ट्रेडिंग नहीं होगी. निवेशकों को मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही इंडेक्स और शेयरों में नॉर्मल कारोबार देखने को मिलेगा.

बिना हॉलमार्क वाला 800 ग्राम सोना जब्त, आप तो नहीं खरीद रहे नकली गोल्ड?

सितंबर में अगली शेयर बाजार की छुट्टी कब है?

14 सितंबर के बाद 2026 में शेयर बाजार की अगली छुट्टी 2 अक्टूबर के दिन है. इस दिन महात्मा गांधी जयंती के मौके पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद रहेगी. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment