लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं.
  • कच्चे तेल में उछाल के कारण कल दाम बढ़ने की संभावना है.
  • IOC अमेरिका से अधिक LPG आयात को वाहकों में हिस्सेदारी लेगी.

LPG Rate Today on 31 July: आज देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने इनमें कोई बदलाव नहीं किया है. कल यानी कि 1 अगस्त को तेल कंपनियां गैस के दामों की मासिक समीक्षा करें. 

शहरवार LPG की ताजा कीमत

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली  942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये  3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये  3198.0 रुपये
भुवनेश्वर  968.0 रुपये 3115.0 रुपये
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
गाजियाबाद 939.50 रुपये 3113.50 रुपये
पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये

1 अगस्त को क्यों बढ़ सकते हैं दाम?

कल इराक में अमेरिकी सेना की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड अचानक से 7.4% उछलकर 90.31 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ. कच्चे तेल और वैश्विक गैस की कीमतों में अचानक आई इस तेजी के चलते देश में सरकारी तेल कंपनियों की आयात लागत बढ़ गई है इसलिए कल सुबह होने वाली समीक्षा बैठक में रसोई गैस सिलेंडर महंगे हो सकते हैं.         

अमेरिका से LPG आयात करेगा भारत

भारत की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) इन दिनों एक बहुत बड़े गैस कैरियर (VLGCs) में 50% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रही है. एक टेंडर डॉक्यूमेंट के अनुसार, यह कदम अमेरिका से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का आयात बढ़ाने की तैयारियों के बीच उठाया जा रहा है.

अभी तक IOC विदेशों से LPG मंगाने के लिए ‘टाइम चार्टर्ड’ (किराए के) जहाजों का इस्तेमाल करता था, जिसका किराया भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता था. अब VLGCs में 50% हिस्सेदारी खरीदने से IOC इन जहाजों की ओनरशिप लेने वाली देश की पहली भारतीय रिफाइनरी कंपनी बन जाएगी. इससे अमेरिका जैसे कई सुदूर देशों से एलपीजी मंगाने का लॉजिस्टिक्स खर्च कम हो जाएगा.                                                        

ये भी पढ़ें:

आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment