Silver Payal Designs: शादीशुदा महिलाओं के सोलह श्रृंगार में चांदी की पायल का खास स्थान होता है. शादी, तीज-त्योहार या फिर रोजाना पहनने के लिए महिलाएं पायल पहनना पसंद करती हैं. आज के समय में चांदी की पायल फैशन स्टेटमेंट भी बन चुकी है. यही वजह है कि बाजार में इसके कई नए और आकर्षक डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. अगर आप सावन के महीने में अपने लिए नई पायल खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो 10 से 15 ग्राम वजन वाली पायल आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. ये हल्की होने के साथ-साथ खूबसूरत भी लगती हैं. आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में.
मोतियों वाली सिंपल पायल

अगर आपको ज्यादा भारी डिजाइन पसंद नहीं है, तो मोतियों वाली पायल चुन सकती हैं. इसमें छोटी-छोटी मोतियों की डिटेलिंग दी जाती है, जो पायल को सुंदर और एलिगेंट लुक देती है. इस तरह की पायल रोजाना पहनने के लिए काफी आरामदायक रहती है.
लेयर्ड डिजाइन वाली पायल

आजकल लेयर्ड पायल काफी ट्रेंड में हैं. इसमें एक के ऊपर एक कई डिजाइन की चेन या पैटर्न जुड़े होते हैं. यह पायल ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी देती है. आप इसे तीज, पूजा या खास मौकों पर पहन सकती हैं.
सिंपल एंकलेट स्टाइल पायल

कॉलेज जाने वाली लड़कियों और महिलाओं के बीच पतली एंकलेट स्टाइल पायल काफी पसंद की जा रही है. इसमें ज्यादा डिजाइन नहीं होता, लेकिन इसकी सादगी ही इसे खास बनाती है. छोटे मोती या हल्की डिजाइन इसे और आकर्षक बना देते हैं.
चार्म वाली स्टाइलिश पायल

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो चार्म डिजाइन वाली पायल खरीद सकती हैं. इसमें छोटी-छोटी चेन के साथ बीच में स्टार, फूल या दूसरे डिजाइन के चार्म लगाए जाते हैं. यह पायल पैरों को स्टाइलिश लुक देती है.
कम वजन में भी चांदी की पायल के कई शानदार डिजाइन मिल जाते हैं. इसलिए खरीदारी करते समय अपनी पसंद और पहनने के मौके के हिसाब से डिजाइन चुनें.
यह भी पढ़ें: सोने के ये खूबसूरत इयररिंग्स बच्चियों के लिए हैं परफेक्ट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस


