लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज में गहराया संकट:पिछले 24 घंटे से नहीं गुजरा एक भी जहाज; संयुक्त राष्ट्र में ईरान पर कार्रवाई की मांग – West Asia Crisis: No Ships Have Passed Through Strait Of Hormuz In Past 24h: Report

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े हालात और गंभीर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में इस समुद्री मार्ग से एक भी जहाज नहीं गुजरा। यह वही रास्ता है जहां से सामान्य दिनों में रोजाना 130 से ज्यादा जहाज आते-जाते थे। इस स्थिति ने वैश्विक तेल सप्लाई, व्यापार और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- H-1B Visa: एच-1बी वीजा कर्मचारियों का बढ़ेगा न्यूनतम वेतन, अमेरिका ने दिया 30% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

ईरान के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव लाने की तैयारी

रूसी मीडिया ने मरीन ट्रैफिक डेटा के हवाले से बताया कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद इस इलाके में जहाजों की आवाजाही लगभग पूरी तरह रुक गई है। दूसरी ओर अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार खाड़ी देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस प्रस्ताव में ईरान पर आरोप लगाया गया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले कर रहा है और ‘गैरकानूनी टोल’ वसूल रहा है।

खाड़ी देशों ने संयुक्त राष्ट्र में की अपील

कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ राजनयिकों ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि इस समुद्री मार्ग पर पहले जैसी सामान्य आवाजाही बहाल करना बेहद जरूरी है। यह प्रस्ताव सऊदी अरब, कुवैत और अमेरिका के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। इसमें ईरान से मांग की गई है कि वह समुद्री रास्ते में बिछाई गई सभी बारूदी सुरंगों की जानकारी दे और राहत सामग्री, खाद तथा जरूरी सामान पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता व्यवस्था में सहयोग करे।

यह भी पढ़ें- Hanta virus Outbreak: ‘कोविड-19 जैसी महामारी नहीं बनेगा हंता वायरस’, WHO के प्रमुख डॉ. घेब्रेयसस ने किया दावा

ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का लगाया आरोप

वहीं ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर-सईद इरावानी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को पत्र लिखकर कहा कि अमेरिकी सैन्य गतिविधियां युद्धविराम का खुला उल्लंघन हैं। ईरान का दावा है कि जास्क पोर्ट और होर्मुज क्षेत्र के पास उसके दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया और तटीय इलाकों पर भी हमले हुए। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका की सैन्य गतिविधियां इसी तरह जारी रहीं तो इसके ‘भयावह परिणाम’ हो सकते हैं, जो केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति और वैश्विक व्यापार को भी प्रभावित करेंगे।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:जिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 25 साल पहले हुआ आतंकी हमला, वो बना कैसे था; गिरने के बाद वहां क्या हुआ? – Explainer: How Was The World Trade Center Built, And What Happened After The 9/11 Attack?

एक्सक्लूसिव:पहली बार कहां मिले थे सैफ-अक्षय? 18 साल तक साथ काम नहीं किया, अब ‘हैवान’ में साथ आएंगे नजर – Akshay Kumar And Saif Ali Khan Starrer Priyadarshan Film Haiwaan To Be Released Today

घमंड चूर-चूर!:तीन किस्से-जब कंगारुओं ने मैदान में लिया पंगा, सामने वाले क्रिकेटर के एक ही जवाब ने उतारी इज्जत – When Australian Cricketers Were Silenced By Brutal Comebacks: Three Unforgettable Sledging Stories

लकी राशियां:12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत – Guru Singh Rashi Gochar 2026 Date These Zodiac Will Be Shine And Get Extra Benefits

बॉक्स ऑफिस:’हैवान’ की दस्तक ने ‘हनुमान अंश’ पर क्या असर डाला? ‘मिर्जापुर’ की धमक जारी; इतना किया कलेक्शन – Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection And Latest Earning

जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत:11 किलो वजन घटा; दिल की बीमारी के बीच घर में नजरबंदी की मांग क्यों? – Venezuela Former First Lady Cilia Flores House Arrest Heart Condition

Leave a Comment