लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जंग की स्थिति के बीच दुनिया के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से राहत भरी खबर आ रही है, जिससे वैश्विक तेल संकट के कम होने के संकेत मिल रहे हैं. ईरान के सरकारी टीवी ने घोषणा की है कि हॉर्मुज में शिपिंग ट्रैफिक को बढ़ाने के लिए 24 घंटे ट्रांजिट सर्विस प्रदान की जाएंगी. ईरान के फैसले के बाद अब इस समुद्री रास्ते से तेल और अन्य जहाजों की आवाजाही दिन-रात बिना रुके हो सकेगी. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति बेहतर होने और कीमतों में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है.

ट्रंप ने ईरान पर लगाया बातचीत को लंबा खींचने का आरोप

अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई खास चिंता नहीं है कि ईरान अमेरिका के साथ चल रही बातचीत रोक सकता है. उनका कहना था कि ईरान ने बातचीत में बहुत ज्यादा समय लिया है और उसे परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना ही ट्रंप प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

ट्रंप ने इस बात को खारिज कर दिया कि अगर बातचीत टूट जाती है तो उनकी रणनीति में कोई बड़ा बदलाव आएगा. यह बयान ऐसे समय आया जब तेल बाजारों में इस खबर के बाद तेज प्रतिक्रिया देखी गई कि ईरान अब बातचीत जारी रखने के लिए तैयार नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के साथ बातचीत खत्म हो गई है, तो ट्रंप ने कहा, ‘सच कहूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बातचीत खत्म हुई या नहीं. मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है. अगर खत्म हो गई है, तो हो गई है. अगर नहीं हुई है, तो मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत ज्यादा समय लिया. सच कहूं तो यह बातचीत अब काफी उबाऊ लगने लगी थी.’

बीते एक महीने में पेट्रोल-डीजल करीब 7.5 रुपए महंगा हुआ,

अमेरिका-ईरान युद्ध का असर देश की आम जनता पर भी देखने को मिल रहा है. इससे बीते एक महीने में पेट्रोल का दाम 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 7.53 रुपए प्रति तक बढ़ गया है.इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से चार बार 15, 19, 23 और 25 मई को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई, जिससे नई दिल्ली में पेट्रोल का दाम 94.77 रुपए प्रति लीटर से 7.35 रुपए रुपए बढ़कर 102.12 रुपए प्रति लीटर हो गया है. 

पेट्रोल की कीमत में 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर, 19 मई को 0.87 रुपए प्रति लीटर, 23 मई को 0.87 रुपए प्रति लीटर और 25 मई को 2.61 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी गई थी. बीते महीने डीजल की कीमतों में भी चार बार बढ़ोतरी की गई, जिससे डीजल का दाम नई दिल्ली में 87.67 रुपए प्रतिशत लीटर से 7.53 रुपए बढ़कर 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है. डीजल के दाम में 15 मई को 3 रुपए प्रति लीटर, 19 मई को 0.91 रुपए प्रति लीटर, 23 मई को 0.91 रुपए प्रति लीटर और 25 मई को 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी गई थी. 

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

इस दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है. युद्ध के चलते नई दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 3,113.50 रुपए पहुंच गया है. एक जून को कमर्शियल एलपीडी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी.  जून में हुई बढ़ोतरी को मिलाकर बीते पांच महीनों के अंदर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1,400 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है.

ये भी पढ़ें : ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ’सीक्रेट’ प्लान!

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप

Leave a Comment