लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘होर्मुज पर अमेरिका लगाएगा शुल्क’:ट्रंप का बड़ा बयान, क्या पश्चिम एशिया संघर्ष का खर्च दुनिया से वसूलेंगे? – Donald Trump Threatens To Charge Us Tolls In Strait Of Hormuz If Final Iran Deal Not Reached In 60 Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान के साथ अंतिम समझौता 60 दिनों के भीतर नहीं हुआ तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगा सकता है। सप्ताहांत के दौरान कैंप डेविड में मौजूद ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए शुरुआती समझौते में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से 60 दिनों तक बिना किसी शुल्क के आवाजाही की व्यवस्था की गई है।

ट्रंप ने कहा, “60 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद कोई शुल्क नहीं होगा, जब तक कि समझौता पूरा नहीं हो जाता और अमेरिका द्वारा कोई विशेष व्यवस्था न की जाए।” उन्होंने कहा कि यह धनराशि मध्य पूर्व के देशों के लिए संरक्षक (गार्डियन एंजेल) की भूमिका निभाने के बदले दी गई सेवाओं व अतीत, वर्तमान और भविष्य में हुए खर्चों की भरपाई के लिए होगी। 

ईरान के साथ शांति समझौते पर क्यों हो रही ट्रंप की आलोचना?

होर्मुज में शुल्क के मुद्दे को लेकर ईरान के साथ हुए समझौता ज्ञापन पर ट्रंप को अमेरिका में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। यह समझौता केवल 60 दिनों तक बिना शुल्क के आवाजाही सुनिश्चित करता है और इसके बाद भविष्य में शुल्क लगाए जाने की संभावना को खारिज नहीं करता।

किस बात पर भड़का ईरान और बंद किया होर्मुज?

अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब लेबनान में इस्राइली हमलों से भड़के ईरान ने एक बार फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान का कहना है कि उसने दक्षिणी लेबनान पर इस्राइल के हमलों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। ईरान ने इन हमलों को अमेरिका के साथ हुए समझौते का उल्लंघन बताया है। 

क्या अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा ईरान?

ईरान के होर्मुज बंद करने की प्रक्रिया को अमेरिका पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि वह इस्राइल को समझौते की पहली धारा को लागू करने के लिए मजबूर करे। ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ बातचीत करने वाला प्रतिनिधिमंडल जल्द ही स्विट्जरलैंड जाएगा। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट है कि एक प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके और अमेरिका से अंतरिम समझौते के तहत किए गए वादों को पूरा करने की मांग की जा सके।

स्विट्जरलैंड में राजनयिक हलचल तेज

इस बीच स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते को बचाने के प्रयास जारी हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, स्विस राजनयिक दोनों देशों के बीच संवाद बनाए रखने के लिए पर्दे के पीछे लगातार सक्रिय हैं। स्विट्जरलैंड ने इस बेहद गोपनीय और संवेदनशील बातचीत के लिए लेक ल्यूसर्न के सुरम्य बुर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट को चुना है।

दूसरी ओर, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं, जहां संभावित परमाणु समझौते पर पहले दौर की बातचीत होनी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार और दामाद जारेड कुशनर पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शनिवार को स्विट्जरलैंड पहुंच सकते हैं। हालांकि जमीनी हालातों को देखते हुए उनके यात्रा कार्यक्रम में बदलाव भी संभव है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 18 August:कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगी सुख समृद्धि – Today Prediction Horoscope Of 18 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Ranchi Student Protest:देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, Cm की घोषणा के बाद क्या? – Jharkhand Ranchi Student Protest Irfan Ansari Devendra Mahto Hunger Strike End Cm Hemant Jpsc Jssc Cbi Probe

Pakistan:इमरान खान की आंखों में कितना सुधार हुआ? जेल प्रशासन ने सेहत पर सुप्रीम कोर्ट में दी पूरी जानकारी – Imran Khans Eye Condition Almost Normal Jail Authorities Tell Supreme Court Pakistan

भाजपा संगठन:स्मृति ईरानी, राम माधव की वापसी, नवीन की टीम में भी वसुंधरा बरकरार, किसे क्या मिली जिम्मेदारी? – Bjp New Team: Women Gain More Representation, Six Vice Presidents And Smriti Irani Get Key Roles

Explainer:भाजपा की 65 पदाधिकारियों की टीम में कितने नए चेहरे, मालवीय-तेजस्वी सूर्या समेत कौन बाहर; मायने क्या – Bjp New Office Bearers Nitin Nabin National Team List Changes Amit Malviya Tejasvi Surya Out Explainer

महाराष्ट्र:डिप्टी Cm शिंदे बोले- गणेशोत्सव से पहले सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, बेहतर निकायों को मिलेंगे पुरस्कार – Ensure Pothole-free Ganeshotsav, Shinde Tells Officials; Top Performing Civic Bodies To Get Awards

Leave a Comment