लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हॉर्मुज स्ट्रेट और पर्शियन गल्फ में बारूद बिछा देंगे’, ट्रंप के अल्टीमेटम पर भड़का ईरान, खौफ में दुनिया!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने समुद्री रास्तों पर बारूद बिछाने की चेतावनी दी है. ईरान की डिफेंस काउंसिल ने चेतावनी दी है कि अगर ईरानी पर हमला होता है, तो वे पूरे पर्शियन गल्फ और हॉर्मुज स्ट्रेट में माइन बिछा देंगे, जिससे इन समुद्री मार्गों का उपयोग करना असंभव हो जाएगा. अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा कि वह अपने तटों और द्वीपों की रक्षा के लिए किसी भी हमले का जवाब देगा.

IRGC की अमेरिका को चेतावनी

पर्शियन गल्फ मिडिल ईस्ट में स्थित एक महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है. होर्मुज स्ट्रेट ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी के लिए काफी महत्वपूर्ण और रणनीतिक समुद्री मार्ग हैं. होर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान/यूएई के बीच है, जो पर्शियन गल्फ को अरब सागर से जोड़ता है. इसी बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा कि अगर उसके पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है तो वह सीधा जवाब देगा.

फारस न्यूज एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में IRGC ने कहा, ‘अगर हमारा पावर सप्लाई बाधित हुआ तो हम भी इसका बदला लेंगे. IRGC ने कहा कि बिजली नेटवर्क को निशाना बनाने से अस्पतालों, आपातकालीन केंद्रों, वॉटर सिस्टम जैसी सुविधाएं बाधित होंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान आसपास देशों में इजरायली पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी ढांचे पर हम हमला करके जवाब देगा. इसके अलावा अमेरिकी हितों से जुड़ी आर्थिक और और ऊर्जा संपत्तियों को भी निशाना बनाया जाएगा.

ग्लोबल ऑयल शिपमेंट के लिए होर्मुज महत्वपूर्ण

ईरान की ओर से ये चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब ग्लोबल ऑयल शिपमेंट के लिए एक जरूरी समुद्री मार्ग, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास तनाव बढ़ रहा है. ईरान की सेना ने पहले ही कहा है कि अगर अमेरिकी ईरानी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करता है तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अनिश्चित काल के लिए बंद करने को तैयार है.

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कहा कि ईरान ने इस स्ट्रेटजिक समुद्री मार्ग को बंद नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जहाजों की आवाजाही में आ रही कमी का मुख्य कारण बीमा कंपनियों में व्याप्त युद्ध का भय है, जिसकी वजह से शिपिंग कंपनियां इस क्षेत्र से गुजरने में संकोच कर रही हैं. अराघची ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.

ये भी पढ़ें : ईरान युद्ध की आग से हिली दुनिया, दुनिया में पेट्रोल महंगा, भारत में क्यों स्थिर? महंगाई के खतरे के बीच ‘एनर्जी टेस्ट’ में देश की असली परीक्षा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chinmoy Krishna Das: जमानत मिली, लेकिन राहत नहीं! बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास क्यों जेल में रहेंगे

अब मालामाल होगा पाकिस्तान! हाथ लगा ‘काला सोना’, एक्सपर्ट्स बोले- अब आने वाले है अच्छे दिन

बालेन के आदेश से भारतीय सीमा पर बवाल, कस्टम ड्यूटी और भारतीय वाहनों को लेकर सख्ती से नेपाल में सियासी तूफान

UAE का कर्ज चुकाने के लिए पाकिस्तान ने सऊदी से मांगी मदद? मोहम्मद बिन सलमान बोले- ये लो 2,000,000,000 डॉलर और…

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, सीजफायर तक खोला जलमार्ग; विदेश मंत्री अराघटी ने की घोषणा

होर्मुज तो खुल गया, लेकिन जारी रहेगी US नाकेबंदी, ट्रंप के बयान से मची हलचल, क्या भारतीय जहाजों पर पड़ेगा असर?

Leave a Comment