लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश हुई खत्म, कम मेहनत में तैयार करें क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Quinoa Vegetable Khichdi: अगर आप अपने सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं तो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि हेल्दी भी हो, तो ऐसे में क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. यह ट्रेडिशनल खिचड़ी का ही एक मॉडर्न और ज्यादा न्यूट्रिशियस वर्जन है, जिसमें आपको प्रोटीन से लोडेड क्विनोआ के साथ कई तरह की रंग-बिरंगी सब्जियां देखने को मिल जाती हैं. इस डिश की सबसे खास बात है कि जब आप इसे सुबह ब्रेकफास्ट में खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और साथ ही आपके शरीर में एनर्जी की बिलकुल भी कमी नहीं होती है. क्विनोआ में आपको सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, फाइबर, आयरन और कई अन्य जरूरी मिनरल्स भी मिल जाते हैं. वहीं, इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं. इस डिश की बनाना आपकी सोच से भी ज्यादा आसान है और इसका जो स्वाद होता है वह बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है. तो चलिए जानते हैं क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप क्विनोआ
  • 2 कप पानी
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटी गाजर, बारीक कटी हुई
  • एक चौथाई कप हरी मटर
  • एक चौथाई कप शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा टमाटर कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच घी या तेल
  • थोड़ा सा हरा धनिया गार्निश के लिए
  • आधा छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ

क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी

  • सबसे पहले क्विनोआ को अच्छी तरह 2 से 3 बार पानी से धो लें. ऐसा करने से उसका हल्का सा कड़वापन दूर हो जाएगा.
  • इसके बाद एक प्रेशर कुकर या गहरे पैन में घी या तेल गर्म करें.
  • अब इसमें जीरा डालकर चटकाएं और फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें.
  • इसके बाद इसमें प्याज डालें और हल्का गोल्डन होने तक पकाएं.
  • अब इसमें गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद टमाटर, हल्दी और नमक मिलाकर सब्जियों को थोड़ा सॉफ्ट होने दें.
  • अब इसमें धुला हुआ क्विनोआ डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद इसमें 2 कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
  • अब इसे अच्छी तरह से मीडियम आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं. अगर पैन में बना रहे हैं तो लगभग 15 मिनट तक पकाएं, जब तक क्विनोआ पूरी तरह सॉफ्ट न हो जाए.
  • इसके बाद गैस बंद करके खिचड़ी को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • लास्ट में हरे धनिये से गार्निश करके इसे गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों की शाम की भूख का हेल्दी और टेस्टी समाधान, घर पर बनाएं यह क्रिस्पी स्नैक

The post हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश हुई खत्म, कम मेहनत में तैयार करें क्विनोआ वेजिटेबल खिचड़ी, शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment