लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिरव मेहता कौन हैं? जिनकी एंट्री से ‘धुरंधर 2’ में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी,आर माधवन और संजय दत्त के अलावा धुरंधर 2 में कई सपोर्टिंग कास्ट ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा. इनमें से एक नाम है जो आदित्य धर की फिल्म की रिलीज के बाद से सुर्खियों में छाया हुआ है.

ये कोई और नहीं बल्कि हिरव मेहता हैं. फिल्म में उन्होंने बलोच गैंग के एक सदस्य की भूमिका निभाई है, जो संजय दत्त के कैरेक्टर  की हत्या कर कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है.हिरव मेहता सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि काफी फिटनेस फ्रिक भी हैं.

पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिटनेस कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बनाई और फिर फिल्मों में एंट्री मारी.वैसे तो उनकी गिनती अभी बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में नहीं होती है. लेकिन, धुरंधर 2 में उनकी एंट्री ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

मसल मेहता के नाम से हैं पॉपुलर

इस फिल्म में हिरव ने रणवीर सिंह और धुरंधर में अक्षय खन्ना के संग भी स्क्रीन शेयर किया था.हिरव के इंस्टाग्राम पर शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. 65,000 लोग उन्हें फॉलो करते हैं. मजेदार बात तो ये है कि वो फिटनेस पर आधारित इंस्टाग्राम पेज भी चलाते हैं, जिसका नाम है मसल मेहता.

इस पेज पर उनके 1.9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हिरव ने फिटनेस इंफ्लुएंसर के तौर पर लोगों के बीच मजबूत पकड़ बना रखी है.हिरव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो आदित्य धर और रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए नजर आए.

उन्होंने पोस्ट में लिखा,’धन्यवाद आदित्य धर सर, आपके साथ सेट पर काम करने मैंने बहुत कुछ सीखा. आप बेहद विनम्र, दयालु और सच में एक शानदार निर्देशक हैं. जिस तरह आप हर छोटी-छोटी बात समझाते हैं, उससे मैं अपने शॉट्स एक ही टेक में दे पाया. आप वाकई प्रेरणायक हैं सर, आप एक लेजेंड हैं.’ हिरव ने दूसरे पोस्ट में लिखा,’

रणवीर सिंह के साथ फ्रेम शेयर करना मेरे लिए बेहद खास रहा.वो एक सीनियर को-एक्टर, कई मायनों में एक मेंटर और अब ऐसे इंसान हैं जिन्हें मैं गर्व से अपना दोस्त कह सकता हूं. वो एक शानदार कलाकार, बेहतरीन इंसान और लगातार प्रेरणा देने वाले हैं.’

ये भी पढ़ें:-दो बीवियों वाले ‘यूट्यूबर’ अरमान मलिक पांचवीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर कहा- ‘इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा..’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mehdi Hassan Birth Anniversary: शहंशाह-ए-गजल: जब परिवार चलाने के लिए मैकेनिक बने मेहदी हसन, फिर रियाज ने बदल दी किस्मत

‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक पर तनिष्क बागची का दावा, बोले- अब तक नहीं मिले 8 लाख रुपये

570 करोड़ कमाने वाली ‘सैयारा’ को एक साल पूरा, वेम्बली स्टेडियम में हुआ अहान पांडे-अनीत पड्डा का रीयूनियन, देखें फोटोज

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

‘मुझे सिर्फ क्रेडिट चाहिए था, पैसे नहीं…’, ‘OMG 2’ कॉन्ट्रोवर्सी पर परेश रावल का बड़ा बयान

Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

Leave a Comment