लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिमाचल में दर्दनाक हादसा:कुल्लू में चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौत; तीन घायल – Four Female Teachers Died And Three Injured In Tree Fell On Bolero In Kullu In Himachal Pradesh

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कुल्लू के उपमंडल आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और स्पीड से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से पेड़ सहित नीचे खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में हुए दुखद हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल शिक्षक शामिल थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ चल रही अन्य गाड़ियों के यात्रियों ने नीचे उतरकर घायलों को बाहर निकाला। 

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। अस्पताल में चार शिक्षिकाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायल शिक्षिकाओं को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। चालक का इलाज आनी अस्पताल में जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ayodhya:राम मंदिर ट्रस्ट के दस्तावेजों ने खड़े किए कई सवाल, खर्च और निगरानी व्यवस्था को भी जांच रही एसआईटी – Ayodhya: Despite An Expenditure Of ₹10 Crore On Security, Thefts Of Jewelry And Cash Continued To Occur.

Ind Vs Afg:गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली वनडे सीरीज, अर्शदीप और बरार की शानदार गेंदबाजी; रहमत का पचासा – Ind Vs Afg 2nd Odi Highlights 2026 India Vs Afghanistan Today Match Result Scorecard Analysis Record

Setback For Former Chief Minister Mamata Banerjee’s Mp Nephew, Abhishek Banerjee – Jabalpur News

Ayodhya:नृपेंद्र मिश्र बोले- राम मंदिर में की जानी चाहिए अनुभवी कार्याधिकारी की नियुक्ति, बोले- मामला गंभीर – Ayodhya: Nripendra Misra Says An Experienced Executive Officer Should Be Appointed For The Ram Mandir

Rahul Gandhi:‘यह राजनीति नहीं, युवाओं की आवाज का मंच’, कार्यक्रम में बोले राहुल; छात्रा का सुसाइड नोट दिखाया – Rahul Gandhi Interacts With Students In Kota Over Neet Exam Paper Leak News In Hindi

Up:राजभर बोले- आपकी लंका में आग लगने वाली है, आइये हमारे घर; दो-चार किलो आलू, प्याज और बोरी भर गेहूं मिलेगा – Up: Rajbhar Says, “your Lanka Is About To Go Up In Flames; Come To Our Home—you’ll Get 2-4 Kilos Of Potatoes A

Leave a Comment