लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हार्दिक पांड्या कितने मैचों के लिए हुए बाहर, कब तक हो पाएगी वापसी? जानें ताजा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी के कारण लगातार आलोचनाओं में घिरे रहे हैं. इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से उन्हें बाहर बैठना पड़ा है. टॉस के समय मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव आए, जिन्होंने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है. यह सवाल उठना लाजिमी है कि हार्दिक कब तक वापसी कर पाएंगे, कहीं ऐसा तो नहीं कि वे अब लीग स्टेज का एक भी मुकाबला ना खेल पाएं. यहां जान लीजिए हार्दिक कब तक वापसी कर सकते हैं.

हार्दिक कब तक कर पाएंगे वापसी?

हार्दिक पांड्या को कमर की मांसपेशियों में एंठन और खिंचाव (Back Spasm) की शिकायत है. यह कोई बहुत गंभीर चोट नहीं है, लेकिन इससे उबरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत होती है. हार्दिक की चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन आमतौर पर ‘बैक स्पाज्म’ की चोट 1-2 दिन तक बर्फ की सिकाई करने पर ठीक हो जाती है. दर्द अधिक हो तो एक सप्ताह तक आराम और सिकाई से ठीक हो जाता है.

अगर हार्दिक को पूरी तरह ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगता है, तो भी शायद उन्हें कोई मैच मिस ना करना पड़े. क्योंकि मुंबई का अगला मैच 6 दिन बाद होना है. 6 दिन के ब्रेक में पांड्या आसानी से चोट से रिकवर कर सकते हैं.

हार्दिक का प्रदर्शन बहुत बेकार

हार्दिक पांड्या इस सीजन खराब कप्तानी के लिए तो ट्रोल हो रहे हैं. उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बहुत बेकार रहा है. उन्होंने अब तक 8 मैचों में केवल 20.86 के औसत से 146 रन बनाए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने अब तक सिर्फ 4 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बीच बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, हार्दिक पांड्या की छुट्टी! रोहित शर्मा की वापसी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment