लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Will Hardik Pandya and Suryakumar Yadav Play Against RCB: रविवार (10 मई) को डबल हेडर दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रायपुर में खेला जाएगा. इस मैच से पहले मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी जगह पिछले मैच में टीम की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 

मुंबई ने पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक की जगह सूर्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आए थे. सूर्यकुमार ने टॉस के वक्त अपडेट देते हुए बताया था कि हार्दिक ठीक नहीं होने की वजह से मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. 

पिता बने सूर्यकुमार यादव 

बता दें कि 7 मई को सूर्यकुमार यादव पिता बने थे. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया था. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले इसको लेकर चर्चा तेज थी कि सूर्या पिता बनने के चलते मुंबई के लिए अगला मुकाबला नहीं खेलेंगे. तो आइए जानते हैं कि सूर्या और हार्दिक की वापसी को लेकर फ्रेंचाइजी ने ताजा अपडेट क्या दिया है. गौर करने वाली बात यह है कि हार्दिक और सूर्या टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर नहीं आए थे.

हार्दिक और सूर्या की वापसी पर MI ने दिया अपडेट 

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस के एक प्रवक्ता ने हार्दिक और सूर्या की वापसी को लेकर बात करते हुए कहा, “हार्दिक की जांच का सिलसिला जारी है और वो हमें उनकी प्रगति के बारे में अपडेट देते रहेंगे. सूर्या कल आ रहे हैं.”

इससे कहीं न कहीं साफ हो जाता है कि सूर्या का कल आरसीबी के खिलाफ खेलना लगभग तय है. हालांकि हार्दिक का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. अगर हार्दिक नहीं खेलते हैं, तो फिर सूर्यकुमार ही टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग 11 कैसी होती है. 

 

यह भी पढ़ें: RR vs GT: गुजरात ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, इस सीजन 7वीं बार राजस्थान के सामने बने 200+ रन; शुभमन गिल चमके

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment