लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हां, मैं पाकिस्तान जाऊंगा…आसिम मुनीर बहुत अच्छे’, PAK के लिए क्यों प्यार लुटाने लगे ट्रंप?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिस पाकिस्तान को अपने पहले कार्यकाल में लताड़ते नहीं थकते थे, दूसरे कार्यकाल में वह उसका खूब गुणगान कर रहे हैं. ईरान के साथ करीब 7 सप्ताह के संघर्ष के बाद पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद ट्रंप ने ईरान के साथ डील को लेकर फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान के साथ इस्लामाबाद में समझौता होता है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं.

‘पाकिस्तान जा सकता हूं’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (लोकल टाइम के मुताबिक) को कहा पाकिस्तान उनको बेहद पसंद करता है, उनके अफसर चाहते हैं कि वह वहां जाएं.  उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पाकिस्तान में फाइनल होता है तो वह इस्लामाबाद जाने पर विचार कर सकते हैं. ट्रंप के इस बयान से ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर इस्लामाबाद की संभावित भूमिका का संकेत मिलता है.

क्या बोले ट्रंप?

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है तो मैं जा सकता हूं. वे (पाकिस्तान) चाहते हैं कि मैं जाऊं.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता को आसान बनाने में पाकिस्तान की भूमिका की भी तारीफ की और उसकी भागीदारी को बेहतर बताया. ट्रंप ने शहबाज शरीफ-मुनीर का गुणगान करते हुए कहा, ‘फील्ड मार्शल बहुत अच्छे हैं, शहबाज शरीफ भी बहुत अच्छे हैं, इसलिए शायद मैं जाऊं.’

यह भी पढ़ें- ‘ईरान के साथ जल्द ही…’ उधर आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, इधर डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

‘ईरान के साथ जल्द हो सकता है समझौता’

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते पर बातचीत में पाकिस्तान का बतौर मध्यस्थ योगदान अच्छा रहा है. इसके अलावा, ‘उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही ईरान के साथ समझौता हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस समय हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत हो रही है. अगर समझौता हो जाता है तो इसकी घोषणा जल्द कर दी जाएगी. इससे होर्मुज स्ट्रेट फ्री होगा, तेल मिलेगा, सब कुछ अच्छा होगा. मुझे लगता है कि तेल की कीमतें पहले से भी कम हो जाएंगी.’

ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं. इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने गुरुवार (16 को तेहरान में ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ से मुलाकात की. अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह दौरा अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के प्रयासों के बीच हुआ है.

यह भी पढ़ें- PM Modi Trump Talk: फोन कॉल में दिखी केमिस्ट्री! प्रसिडेंट ट्रंप बोले, ‘पीएम मोदी से हुई शानदार बातचीत वे हमारे…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ईरान के साथ जल्द ही…’ उधर आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, इधर डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi Trump Talk: होर्मुज को लेकर पीएम मोदी से फोन कॉल पर क्या हुई बात? ट्रंप ने कर दिया खुलासा, बोले- ‘वो हमारे…’

Iran-US war: हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत का अल्टीमेटम- ‘हमले बर्दाश्त नहीं….’

‘अमेरिकी नेता हवा में महल बना रहे…’, ईरान ने फिर ट्रंप को कर दिया ट्रोल, ऊंट की कहावत सुनाकर उड़ाई खिल्ली

Iran-US War: खुशी से फूला नहीं समाएगा पाकिस्तान! ट्रंप के बाद अब ईरान के राष्ट्रपति ने की तारीफ, बोले- ‘युद्ध रोकने में…’

अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, जानें साउथ चाइना सी में ड्रैगन ने कौन सा एंट्री पॉइंट कर दिया बंद?

Leave a Comment