लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हमारे लिए वो तीन ओवर…’, RCB के खिलाफ हार के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने किस पर फोड़ा ठीकरा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Shubman Gill Statement: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला बीते शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत अपने नाम कर ली. यह सीजन में बेंगलुरु की पांचवीं जीत और गुजरात की तीसरी हार रही. मैच के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि आखिर क्यों टीम को हार झेलनी पड़ी. 

मुकाबले में गुजरात को पहले बैटिंग का न्योता मिला. टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया. देखने में भले ही यह टोटल अच्छा लग रहा हो, लेकिन टीम 17 से 19 यानी तीन ओवर में रन बनाने में पूरी तरह से नाकाम रही थी. टीम ने इन तीन ओवरों में सिर्फ 17 रन स्कोर किए. कप्तान गिल ने इसे टीम की हार की बड़ी वजह में से एक माना. 

क्या बोले शुभमन गिल?

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा, “हां बिलकुल, मुझे लगता है कि 16 से 19 ओवरों के बीच, उन तीन ओवरों में हम कोई बाउंड्री नहीं लगा सके और उतने रन नहीं बना पाए जितने हम बनाना चाहते थे. मुझे लगता है कि वो तीन ओवर हमारे लिए बहुत अहम थे.”

गिल ने आगे दूसरी पारी को लेकर बात करते हुए कहा, “मतलब, पावरप्ले खत्म होने के बाद, मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में थे. सारा खेल मिडिल ओवरों में विकेट लेने का था, जो मुझे लगता है कि पावरप्ले खत्म होने के तुरंत बाद हम नहीं कर पाए.”

कोहली का कैच छूटने पर क्या बोले गिल?

जीरो रन पर कोहली का कैच छूटने को लेकर गिल ने कहा, “मेरा मतलब है, चाहे बल्लेबाज का कैच छूट जाए या न छूटे, यह हमेशा फील्डर के लिए मुश्किल होता है, लेकिन मुझे लगता है कि आप खेल में वापसी करते हैं, यह अहम होता है.”

बॉलिंग से भी नाखुश दिखे शुभमन गिल 

गेंदबाजी को लेकर बात करते हुए गिल ने कहा, “गेंदबाजी की बात करें तो, मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ अच्छे मौके थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम लगातार लेंथ बॉल हिट कर पाए, जो इस विकेट पर कभी-कभी मुश्किल होता है. आप जानते हैं, कुछ गेंदों पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया, और मुझे लगता है कि उन्होंने बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की.”

 

यह भी पढ़ें: RCB-GT मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment