18 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है. 2008 सीजन में वो बतौर खिलाड़ी CSK के लिए खेले और फिर 2009 से टीम का हेड कोच पद संभाला. इस दौरान फ्लेमिंग ने चेन्नई टीम के साथ रहकर 10 IPL फाइनल देखे और टीम को 5 बार खिताब तक भी ले गए हैं. अब सवाल है कि फ्लेमिंग की जगह चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अगला कोच कौन होगा?
कौन बनेगा नया कोच?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के उच्च अधिकारी अभी डलास (अमेरिका) में हैं, जहां इस समय MLC 2026 खेला जा रहा है. भारत के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच बन सकते हैं. बदानी, जो इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे हैं.
चेन्नई टीम अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल सकती है. बताते चलें कि 2023 में कुल पांचवीं बार चैंपियन बनने के बाद CSK की टीम एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची है. फिलहाल टीम के उच्च अधिकारी अमेरिका में हैं और पिछले सीजन के प्रदर्शन का रिव्यू करने के साथ-साथ फ्यूचर प्लानिंग भी कर रहे हैं.

स्टीफन फ्लेमिंग ने एक सीजन बतौर खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला. IPL 2008 में उन्होंने 10 मुकाबलों में 196 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
कौन हैं हेमंग बदानी?
हेमंग बदानी भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने 2000-2004 के बीच टीम इंडिया के लिए 40 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में एक शतक और 4 फिफ्टी समेत 961 रन बनाए. अगर वो IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बनते हैं, तो यह पहली बार नहीं होगा जब उनकी CSK टीम में एंट्री होगी. साल 2010 में सीएसके ने बतौर खिलाड़ी हेमंग बदानी को साइन किया था, लेकिन उन्हें एक बार भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था.
यह भी पढ़ें:
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए

