लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- ‘दिल्ली पुलिस जबरदस्ती…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की और सोनम वांगचुक को जबरन वहां से हटाकर ले गई.

दीपके बोले- पुलिस कर रही है सख्ती

अभिजीत दीपके ने अपने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर कार्रवाई कर रही है. लोगों के साथ मारपीट की जा रही है और सोनम सर को जबरदस्ती वहां से ले जाया गया है.” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई.

यह भी पढ़ें : कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स

पहले भी हमले की कोशिश का किया था दावा

इससे पहले शुक्रवार देर रात करीब 11:44 बजे अभिजीत दीपके ने X पर एक और पोस्ट कर दावा किया था कि कुछ लोगों ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कोई वस्तु फेंककर हमला करने की कोशिश की. उन्होंने कहा था कि इस घटना में सोनम वांगचुक सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई.

दीपके ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ दिन पहले उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से जानकारी मिली थी कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जाएगा. उनका कहना था कि यदि सोनम वांगचुक को किसी तरह का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी.

21वें दिन भी जारी है अनशन

जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन शनिवार को 21वें दिन में पहुंच गया. लगातार अनशन के कारण उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है. इस बीच विपक्षी नेताओं का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है. अभिजीत दीपके ने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे खत्म नहीं किया जाएगा.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक… US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

तेल खरीद को लेकर 100 फीसदी अमेरिकी टैरिफ पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक… अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट

UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘हमारी…’

Leave a Comment