लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सैफ अली खान की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ हुई थी. दोनों ने प्राइवेटली ये शादी रचाई थी. इसमें दोनों परिवारों का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ था. वहीं अब सैफ अली खान की बहनें, सबा पटौदी और सोहा अली खान ने खुलासा किया वो शादी में क्यों नहीं शामिल नहीं हो पाई थीं. 

सैफ अली खान की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हो पाई थी बहनें?
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ पर बात करते हुए, सोहा और सबा ने बताया कि उन्हें अपने भाई की शादी के बारे में तब पता चला था जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं. सबा ने बताया कि उस समय वो 15 साल की थीं और सोहा 13 साल की.

​​उन्होंने कहा, ‘जब हम स्कूल में थे, तब उनकी शादी हुई थी. हमें प्रिंसिपल के ऑफिस में घर से फोन आया कि हम किसी को कुछ न बताएं. हमें नहीं पता था कि ये खबर कितनी सच है क्योंकि तब तक ये अखबारों में आ चुकी थी. इसलिए हमसे कहा गया कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए.’

ये भी पढ़ेंः ‘तारक मेहता’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा का लग्जरी आशियाना, घर में है लाइब्रेरी, देखें इनसाइड तस्वीरें

नेहा धूपिया को ये जानकर हैरानी हुई कि सैफ की बहनें शादी में शामिल नहीं हुई थीं. सोहा ने बताया, ‘उस समय हम बहुत छोटे थे. मुझे याद है कि मेरे फ्रेंच टीचर ने मुझे बताया था. ये सब जल्दबाजी में हुआ था.’

सैफ-अमृता का हुआ तलाक
बता दें, 1990 के दशक में बॉलीवुड में सैफ और अमृता की शादी काफी चर्चा में रही थी. कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब सैफ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे थे, जबकि अमृता इंडस्ट्री में पहले से ही एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं.

उम्र में 12 साल का अंतर होने के बावजूद, उन्होंने 1991 में शादी करने का फैसला किया. उनकी शादी ने उनके परिवारों को चौंका दिया था, क्योंकि उस समय सैफ की उम्र सिर्फ 21 साल थी. कपल ने साल में 1995 में बेटी सारा अली खान और 2001 में बेटे इब्राहिम अली खान का वेलकम किया. हालांकि, शादी के 13 साल बाद, साल 2004 में सैफ और अमृता अलग हो गए. 

सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह

करीना कपूर संग रचाई शादी
इसके बाद सैफ अली खान ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली. दोनों दो बच्चों के पेरेंट हैं. करीना ने दो बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर (जेह) अली खान है.

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment