लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज:सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई – Cji Surya Kant Supreme Court Justices Oath Of Office Sheel Nagu Shree Chandrashekhar And Others Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने आज पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह गई है।

इन पांच जज ने ली पद की शपथ

नए जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन नामों की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने महज चार दिनों में हरी झंडी दे दी।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 की गई

पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुल छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद रिक्त है। हालांकि, जून के महीने में दो जज रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून को और जस्टिस जे के माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे।

वकील से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला है वीएस मोहना

वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है। वे जस्टिस इंदु मल्होत्रा (2018) के बाद देश की दूसरी ऐसी महिला वकील हैं, जिन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। 59 वर्षीय मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। साल 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील का दर्जा मिला था। अब सुप्रीम कोर्ट में दो महिला जज हो गई हैं- जस्टिस मोहना और जस्टिस बी वी नागरत्ना। जस्टिस नागरत्ना साल 2027 में एक महीने से अधिक समय के लिए भारत की मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व कप में सम्मान की जंग:मेसी की किस इनाम के लिए एमबापे से होड़; कुल कितने अवॉर्ड बंटेंगे, कौन-कौन दावेदार? – Fifa World Cup 2026 Football Awards From Golden Boot Golden Ball To Golden Gloves And More Know About Accolade

‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता’:ईरान के समझौते से पीछे हटने पर बोले ट्रंप; Irgc का दावा- मार गिराया एमक्यू-9 ड्रोन – Trump Dismiss Iran S Withdrawal From Interim Deal Says Could Not Care Less Irgc Claims Destroyed Us Mq-9 Drone

Parliament:मानसून सत्र में सरकार पेश करेगी पांच नए विधेयक; ‘वंदे मातरम’ के अपमान पर क्या है केंद्र की तैयारी? – Monsoon Session: Govt To Introduce Five New Bills; Special Focus On Income Tax And Msme Reforms

सपा में फिर उभरी अंदरूनी खींचतान:सम्मेलन में सांसद पहुंची लेकिन गायब थे चारों विधायक, गर्माई सियासत; उठे सवाल – Sp Brahmin Conference Sparks Buzz As Four Mlas Skip Event Political Speculation Grows

Neet-ug:एनटीए ने नकली और एआई से बनी ओएमआर शीट के खिलाफ दी चेतावनी; हो सकती है कानूनी कार्रवाई – Neet-ug: Nta Warns Against Fake, Ai-generated Omr Sheets; Legal Action May Follow

Datia Bye Election:दतिया में कांग्रेस मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांग डाले वोट, जानिए क्या है पूरा मामला – Datia Bye Election: Bjp Candidate Sought Votes From Congress Platform In Datia, Know What Is The Whole Matter

Leave a Comment