लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीईओ के एआई क्लोन दे रहे कर्मचारियों के जवाब‎:कर्मचारियों और क्लाइंट से बात करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं‎

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[

कई कंपनियों के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारी‎ अब कर्मचारियों के सवालों के जवाब देने के लिए ‎‎एआई एजेंट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि किसी ‎‎अधिकारी के पास समय नहीं है तो कर्मचारी उसके ‎‎एआई क्लोन से बातचीत कर सकते हैं।‎ स्टेबलकॉइन कंपनी सर्किल के सीईओ जेरेमी ‎‎अलेयर ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू, लेखों और ‎‎आंतरिक बातचीत के आधार पर एक एआई एजेंट ‎‎तैयार किया है। यह एजेंट उनकी तरह सोचता और‎ लिखता है। अलेयर इसे “जेरेमी अलेयर स्किल”‎कहते हैं। शुरुआत में यह दस्तावेजों के मसौदे तैयार‎ करने में मदद करता था, लेकिन वे उससे इतने ‎प्रभावित हुए कि उन्होंने कंपनी के एक हजार से‎ अधिक कर्मचारियों से बातचीत करने की जिम्मेदारी‎ उसे सौंप दी है। कंसल्टेंट और एग्जीक्यूटिव कोच‎ अपने कुछ क्लाइंट्स को एआई जुड़वां के पास भेज‎ रहे हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के कुछ प्रोफेसरों ने‎ अपने एआई संस्करणों को सिलेबस और‎ आफिशियल कामों में शामिल कर लिया है। कई‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ कंपनियां दूसरे देशों के कर्मचारियों को उनकी भाषा‎ में संबोधित करने के लिए एआई अवतारों का‎ उपयोग कर रही हैं। डेल्फी, हेजेन और सिंथेसिया‎ जैसे स्टार्टअप किसी व्यक्ति के कंटेंट, आवाज‎ और शैली के आधार पर उसके डिजिटल संस्करण‎ बना रहे हैं। पिछले साल करीब 150 करोड़ रुपए की‎ फंडिंग जुटाने वाली डेल्फी के सीईओ दारा‎लेदजेवर्दियन के अनुसार यह किसी व्यक्ति के ‎दिमाग की नई तरह की डिजिटल कलाकृति है। कुछ‎ नई कंपनियां क्लोनिंग की इस विशेषज्ञता में मुनाफा‎ देख रही हैं। एक अन्य स्टार्टअप सेंसे कंपनी छोड़ने ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎वाले कर्मचारियों के एआई वर्जन बनाकर उनके ‎ज्ञान का उपयोग कर रही है। ‎प्रोडक्ट मैनेजमेंट पर‎ चर्चित पॉडकास्ट चलाने वाले लेनी रैचिट्स्की का‎ एआई चैटबॉट “लेनीबॉट” रोजाना करीब 100 बार‎ बातचीत करता है। वहीं आईएचएल ग्रुप के प्रेसिडेंट‎ ग्रेग बुजेक ने जनवरी में “आस्क ग्रेग एआई” लॉन्च‎ किया, जो 30 डॉलर मासिक शुल्क पर रिसर्च से‎ जुड़े सवालों के जवाब देता है। हालांकि कई‎ अधिकारियों का अनुभव है कि लोग कई बार सीधे‎ व्यक्ति से बातचीत करना पसंद करते हैं।‎ हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में भी उपयोग हो रहा अप्रैल में लॉन्च फाउंड्री ‎नामक ऑनलाइन कैम्प में प्रोफेसरों के चैट और वीडियो अवतारों का इस्तेमाल कर रहा है। छात्र, ‎कस्टमर और वेंचर कैपिटलिस्ट से भी एआई‎ वीडियो अवतारों के द्वारा संवाद करा सकते हैं।‎एआई अवतार अपनी विशेषज्ञता और हार्वर्ड की‎ रिसर्च के आधार पर सलाह देते हैं।‎‎

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एआई खुद नए मॉडल बनाने की दहलीज पर:वैज्ञानिकों की चिंता- कहीं मशीनों के फैसलों पर इंसानी लगाम छूट न जाए

मई में रिकॉर्ड 25.31 लाख गाड़ियां बिकीं:इनमें पहली बार EV की हिस्सेदारी 11% के पार, मिडल ईस्ट संकट से महंगे हुए ईंधन का असर

एपल WWDC 2026, एप बदले बिना ईमेल-मैसेज लिखेगी सिरी AI:बच्चों के लिए 'आस्क टू ब्राउज' डिफॉल्ट मिलेगा, iOS27 में 11 बड़े फीचर्स

एपल WWDC 2026, एप बदले बिना ईमेल-मैसेज लिखेगी सिरी AI:बच्चों के लिए 'आस्क टू ब्राउज' डिफॉल्ट मिलेगा, iOS27 में 11 बड़े फीचर्स

नई पीढ़ी में बढ़ रही है डिजिटल थकान:अब ऑफ ग्रिड ट्रैवल; 47% माता-पिता, 30% बच्चे साधारण फोन अपनाने लगे

फ्लोरिडा और कनाडा में छोड़े जाएंगे मच्छर:बीमारियां रोकने के लिए 6.4 करोड़ नर मच्छर छोड़ेगी गूगल

Leave a Comment