लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘साथ रहो या भाजपा में जाओ’:tmc के बागी नेताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी,बोलीं- विश्वासघात से बढ़े Bjp के हौसले – West Bengal Politics Mamata Banerjee Warns Tmc Rebel Leaders

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के बागी नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे या तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ रहें या फिर खुले तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएं। ममता ने बागी नेताओं को बीच नदी में न रहने की चेतावनी दी है।

एक वीडियो संदेश में बनर्जी ने बागी विधायकों और सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये नेता भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनके इस विश्वासघात ने भगवा दल के हौसले बढ़ा दिए हैं। इसी वजह से टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले तेज हुए हैं।

कोलकाता की सड़कों पर भारी बवाल

इससे पहले कोलकाता की सड़कों पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बारूईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में टीएमसी की युवा इकाई ने विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस रैली को कलकत्ता उच्च न्यायालय से हरी झंडी मिली थी। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाजरा रोड पर मार्च को बार-बार रोकने की कोशिश की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और मानव शृंखला बनाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया।

आर-पार की लड़ाई का मूड

ममता बनर्जी अब आर-पार के मूड में हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग खेल खेल रहे हैं, वे अपना मन बना लें। या तो तृणमूल कांग्रेस में रहकर हमारे साथ काम करें या सीधे भाजपा में चले जाएं। बीच में रहने पर दोनों किनारे हाथ से निकल जाएंगे। उन्होंने इन बागियों को भाजपा का सहयोगी बताया।

बिना किसी का नाम लिए ममता ने अपने नेतृत्व का विरोध करने वाले नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बागी नेता जमीनी कार्यकर्ताओं को गुमराह करना बंद करें। अगर जाना है तो सीधे भाजपा में जाएं, टीएमसी में रहकर उनके लिए काम करने का नाटक न करें।

यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee Video: विरोध रैली के बीच ममता बनर्जी ने खोया आपा, अपनी ही पार्टी के समर्थक को मारा थप्पड़?

इतिहास का सबसे बड़ा संकट

ममता बनर्जी अदालती अनुमति के बाद भी पुलिस की ओर से कार्यक्रमों की अनुमति रद्द करने पर सवाल उठाए। ममता ने भाजपा पर राज्य की शांति भंग करने और लोगों को न्याय न मिलने देने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस अपने 28 साल के इतिहास के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। राज्य की सत्ता गंवाने के बाद पार्टी में भगदड़ मची है। बागी खेमे में कई सांसद और विधायक शामिल हो चुके हैं। इस खेमे की अगुवाई ऋतब्रत बनर्जी कर रहे हैं। आज शाम भी बागी विधायकों के एक समूह ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

Leave a Comment