लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सर 30 हजार दे दो…’ दिग्गज एक्टर ने पैसे देकर खरीदा था ये बड़ा अवॉर्ड, फिर जिंदगी भर रहा मलाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Guess Who: बॉलीवुड में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है जब कोई स्टार कम उम्र में मिली सफलता को ठीक से हैंडल नहीं कर पाता है और इसी बीच कुछ ऐसा कर जाता है जिसका उसे बाद में पछतावा होता है. हाल ही में ‘फूल और कांटे’ फिल्म की एक्ट्रेस मधू ने बताया था कि वो अपनी बॉलीवुड की इस पहली ही हिट फिल्म के बाद घमंडी हो गई थीं. वहीं कपूर परिवार के एक दिग्गज एक्टर ने तो ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद पैसे देकर अवॉर्ड खरीद लिया था. जिसका उन्हें हमेशा मलाल रहा.

इस एक्टर ने 30 हजार में खरीदा था अवॉर्ड

यहां जिस एक्टर की बात हो रही है उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं. ये एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है. उनका नाम है ऋषि कपूर. राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने साल 1973 में सिर्फ 21 साल की उम्र में बॉलीवुड में ‘बॉबी’ से ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था. उनकी पहली फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी. साल 1974 में 22 साल की उम्र में उन्होंने इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तक खरीद लिया था. इसका जिक्र उन्होंने खुद अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ में किया था.

ये भी पढ़ें: खेल खेल में’ के 51 साल पूरे होने पर नीतू कपूर ने याद किया पुराना दौर, शेयर की ऋषि कपूर संग रोमांटिक तस्वीर

ऋषि ने बताया था कि मैं उस वक्त सिर्फ 22 साल का था और मुझे समझ नहीं थी कि पैसे कहां खर्च करने है और कहां नहीं. ऋषि ने बताया था कि मुझे ये कहने में भी शर्म आती है कि बॉबी के लिए मैंने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड खरीदा था. दिवंगत एक्टर के मुताबिक उनसे तारकनाथ गांधी नाम के एक पीआरओ ने कहा था, ‘सर 30 हजार दे दो, तो मैं आपको अवॉर्ड दिलवा दूंगा. मैंने बिना कुछ सोचे उन्हें पैसे दे दिए. मेरे सेक्रेटरी घनश्याम ने भी कहा था, सर, पैसे दे देते हैं. मिल जाएगा अवॉर्ड.’

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर संग रोमांटिक गाना करने से पहले नर्वस थीं पद्मिनी कोल्हापुरे, सुनाया दिलचस्प किस्सा

ऋषि कपूर की बेहतरीन फिल्में

ऋषि कपूर ने अपने 45 साल से ज्यादा के करियर में कर्ज, सागर, प्रेम रोग, चांदनी, बोल राधा बोल, अमर अकबर एंथनी, कुली, दो दूनी चार, अग्निपथ, सरगम, नगीना और दीवाना सहित कई बेहतरीन फिल्में दी थीं. अभिनेता का अप्रैल 2020 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में बनीं सनी देओल की बेटी, 15 साल की उम्र में करेंगी बड़ा धमाका, जानें कौन हैं खुशी हजारे?

800 करोड़ की हवेली और अरबों की दौलत…कितने रईस हैं सैफ अली खान, जानें कहां-कहां है प्रॉपर्टी?

Dhurandhar 2 Box Office: ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘धुरंधर 2’, जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन

‘बच्चन-नंदा सरनेम काफी नहीं’, अमिताभ बच्चन के दामाद बोले- नव्या को 31000 करोड़ की कंपनी में जगह बनानी पड़ेगी

‘भाईजान को रोते हुए नहीं देख सकते’, करीबी दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान, नहीं रोक पाए आंसू

Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था

Leave a Comment