लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सनी देओल-मीनाक्षी शेषाद्रि की 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिसने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई, एक ने कमाया था 700% प्रॉफिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Sunny Deol-Meenakshi Seshadri Profitable Films: 1990 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं और धांसू कमाई की थी. इसी में से एक सनी देओल भी रहे हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी. ऐसे में उनकी और एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि की ब्लॉकबस्टर फिल्में भी रही हैं. इस जोड़ी ने 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी साथ ही प्रॉफिट 200 परसेंट से कहीं ज्यादा रहा. चलिए बताते हैं उनकी फिल्मों के बारे में.

डकैत
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी को फिल्म ‘डकैत’ में देखा गया था. इसमें उनकी केमिस्ट्री काफी हिट रही. इसे 1987 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 1.84 करोड़ रहा था. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, इसका ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ था. इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट 117.4% रहा था.

Dacait (1987) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की दहाड़, वर्ल्डवाइड की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

घातक 
सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्री की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘घातक’ को 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये इस जोड़ी की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी. ये 1996 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का बजट 6 करोड़ था. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 26.48 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 15.10 करोड़ था. 6 करोड़ के बजट में फिल्म ने 333.33% प्रॉफिट कमाया था. 

Ghatak: Lethal (1996) - IMDb

यह भी पढ़ें: OTT से थिएटर तक, फ्राइडे को रिलीज हुईं ये 7 फिल्में और 2 सीरीज, जानें क्या देखें और क्या Skip करें

घायल
साल 1990 में आई सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्म ‘घायल’ ने भी उस साल शानदार कलेक्शन किया था. इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री के साथ ही सनी देओल का धमाकेदार एक्शन देखने के लिए मिला था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 8.50 करोड़ रहा था. जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 4 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म का बजट 2.50 करोड़ था. इस लिहाज से फिल्म ने सबसे ज्यादा 700% प्रॉफिट कमाया था. ये फिल्म इस जोड़ी की बड़ी हिट फिल्म थी.

Ghayal (1990) - IMDb

सनी देओल-मीनाक्षी शेषाद्रि का टोटल प्रॉफिट
बहरहाल, अगर सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि की तीनों फिल्मों की कमाई और प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो इस जोड़ी ने तीनों फिल्मों से 50.48 करोड़ टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसके साथ ही तीनों फिल्मों का कुल बजट 10.34 करोड़ रहा था. इस लिहाज से इस जोड़ी ने 388.20% प्रॉफिट कमाया था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment