लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शेखर कपूर ने बॉलीवुड के स्टार को बताया अगला ‘जेम्स बॉन्ड’, जानें क्या है उनकी खासियत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी ‘जेम्स बॉन्ड’ की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है. इस बीच निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी पसंद जाहिर करते हुए कहा कि बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम अगले जेम्स बॉन्ड के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. शेखर कपूर का मानना है कि जॉन की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, कूल अंदाज और शानदार एक्टिंग उन्हें ‘007’ के किरदार के लिए एक मजबूत दावेदार बनाते हैं.

अगला जेम्स बॉन्ड बनेगे जॉन अब्राहम
निर्देशक शेखर कपूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि डेनियल क्रेग के बाद अगले जेम्स बॉन्ड जॉन अब्राहम हो सकते हैं. शेखर ने लिखा, ‘जैसे-जैसे अगले बॉन्ड की तलाश तेज हो रही है, डेनियल क्रेग के बाद अगले जेम्स बॉन्ड के लिए मेरा वोट जॉन अब्राहम को जाएगा.’

निर्देशक ने बताया कि जॉन की ‘शेकेन नॉट स्टर्ड’ वाली पर्सनैलिटी और उनकी शानदार एक्टिंग स्किल्स उन्हें इस मशहूर किरदार के लिए एक बेहतरीन दावेदार बनाती हैं. उन्होंने लिखा, “जॉन निश्चित रूप से एक अच्छे अभिनेता हैं, जिनमें ‘शेकेन, नॉट स्टर्ड’ वाला कूल अंदाज और ‘बॉन्ड वाला चार्म’ भी है.’ 

दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है ‘जेम्स बॉन्ड’
उन्होंने आगे लिखा, ‘वैसे, डेनियल क्रेग को ‘जेम्स बॉन्ड’ के तौर पर तब कास्ट किया गया था, जब प्रोड्यूसर्स ने उन्हें मेरी फिल्म ‘एलिजाबेथ’ में देखा था.’ बता दें कि जेम्स बॉन्ड एक काल्पनिक ब्रिटिश जासूस है, जिसे ‘एजेंट 007’ के नाम से भी जाना जाता है. इसकी रचना 1953 में ब्रिटिश लेखक इयान फ्लेमिंग ने की थी. यह दुनिया की सबसे सफल और सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी है, जो अपनी शानदार एक्शन, स्टाइल और रोमांचक कहानियों के लिए जानी जाती है.

ये भी पढ़े: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला 

इसके बाद, ईयोन प्रोडक्शन ने ‘जेम्स बॉन्ड’ फ्रेंचाइजी में 25 फिल्में बनाईं, जबकि दो नॉन-ईयोन फिल्में, ‘कसीनो रोयाल’ (1967) और ‘नेवर से नेवर अगेन’ (1983), इस मुख्य सीरीज से अलग थीं. इन सालों में, कई एक्टर्स ने इस प्यारे जासूस का रोल निभाया है, जिनमें शॉन कॉनरी (1962–1967, 1971, 1983), डेविड निवेन (1967), जॉर्ज लेजेनबी (1969), रोजर मूर (1973–1985), टिमोथी डाल्टन (1987–1989), पियर्स ब्रॉसनन (1995–2002) और डैनियल क्रेग (2006–2021) शामिल हैं.

ये भी पढ़े: मंगलेश डबराल की बर्थ एनिवर्सरी: पत्रकारिता के शोर से संगीत रचती थी उनकी कविता





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment