लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शाहिद कपूर की नई फिल्म में होगी जाह्नवी कपूर की एंट्री? अमित शर्मा करेंगे डायरेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं उनको लेकर खबरें हैं कि वो जल्द ही निर्देशक अमित शर्मा के साथ एक नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो रिश्तों और प्यार पर एक फ्रेश और यूथफुल नजरिया पेश करेगी. अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरें हैं कि फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी.

शाहिद कपूर की नई फिल्म में होगी जाह्नवी कपूर की एंट्री? 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट  नजर आएंगी. एक सूत्र के हवाले से जानकारी सामने आई है कि जाह्नवी कपूर फिलहाल इस फिल्म में फीमेल लीड के लिए एडवांस बातचीत में हैं. ये जोड़ी अगर फाइनल होती है तो ये पहली बार होगा जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे, जिससे फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है. 

फिल्म की कहानी एक मजेदार और रिलेटेबल रिलेशनशिप जर्नी पर आधारित है, जो पूरी तरह से एक कॉमेडी एंटरटेनर होगी. बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर भी लंबे समय बाद इस जॉनर में वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं.  अमित शर्मा, जो अपने काम के लिए जाने जाते हैं, इस प्रोजेक्ट में हसी और इमोशन का बेहतरीन मेल लेकर आ रहे हैं, जिससे ये फिल्म खास बनती दिख रही है. 

ये भी पढ़ेंः दो बार किया कंसीव लेकिन हुआ मिसकैरेज, 21 सालों से मां बनने को तरस रही ‘वो रहने वाली महलों’ की ‘रानी’

फिल्म को फिलहाल 2026 के दूसरे हिस्से में फ्लोर पर लाने की योजना है, जब शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज़ ‘फर्जी 2’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे.  मेकर्स इसे अक्टूबर 2026 में शूट पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं और प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है. हालांकि अभी सपोर्टिंग कास्ट और टाइटल को लेकर आखिरी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा और उत्साह बना हुआ है.  

बता दें शाहिद कपूर को आखिरी बार फिल्म ओ रोमियो में देखा गया था. वहीं, अब वो अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में कृिति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. शाहिद कपूर फर्जी 2 में भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ेंः अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का क्या है ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ से कनेक्शन? जानकर हैरान रह जाएंगे

जाह्नवी कपूर फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे. ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेने वाली कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

The Odyssey Box Office: ‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार

अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Comment