लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वैभव की वो 11 गेंदें जिसने रच दिया इतिहास:15 साल के बल्लेबाज के आगे बेबस दिखे श्रीलंकाई गेंदबाज, टूटे रिकॉर्ड – Ind A Vs Sl A: Vaibhav 11 Balls Fifty 15-year-old Sensation Leaves Sri Lankan Bowlers Helpless Record

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत की नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में विस्फोटक बल्लेबाजी की। वैभव ने भारत ए के लिए खेलते हुए महज 11 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 15 साल के वैभव ने इस मैच में श्रीलंका ए के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और जब तक वह क्रीज पर रहे भारत ए का स्कोर मीटर तेजी से बढ़ता रहा। वैभव जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारत का प्रोजोक्टेड स्कोर 950 रन तक पहुंच गया था। 




IND A vs SL A: Vaibhav 11 Balls Fifty 15-Year-Old Sensation Leaves Sri Lankan Bowlers Helpless Record

वैभव और प्रियांश
– फोटो : BCCI


प्रियांश के साथ निभाई शतकीय साझेदारी

श्रीलंका ए ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ए के लिए वैभव के साथ प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। इस दौरान वैभव और प्रियांश दोनों को ही कई जीवनदान भी मिले, जिसका इन दोनों ने पूरा फायदा उठाया। वैभव और प्रियांश ने इतनी तेजी से बल्लेबाजी की जिससे भारत ए ने 50 रनों का आंकड़ा महज तीन ओवर में ही पार कर लिया। वैभव यहीं नहीं रुके और उन्होंने श्रीलंका ए के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वैभव शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन साहन आराचिघे की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। वैभव ने प्रियांश आर्या के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 गेंदों पर 132 रनों की साझेदारी की।


IND A vs SL A: Vaibhav 11 Balls Fifty 15-Year-Old Sensation Leaves Sri Lankan Bowlers Helpless Record

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : BCCI


11 गेंदों में से सिर्फ एक डॉट

  • वैभव ने इस मैच में अपनी पारी की शुरुआत लगातार तीन चौकों के साथ की।
  • वैभव ने शुरुआती 11 गेंदों में से सिर्फ एक डॉट गेंद खेली बाकी 10 गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया।
  • वैभव ने इन 11 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेजी से अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
  • वैभव ने इस मामले में 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा जो के. वीररत्न के नाम था जिन्होंने 2005/06 में 12 गेंदों पर पचासा लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया था।
  • दिलचस्प बात यह है कि वीररत्न ने ये रिकॉर्ड तब बनाया था जब वैभव का जन्म भी नहीं हुआ था।
  • वैभव खुद 15 साल के हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने 20 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। 


IND A vs SL A: Vaibhav 11 Balls Fifty 15-Year-Old Sensation Leaves Sri Lankan Bowlers Helpless Record

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : BCCI


शिराज के ओवर से जुटाए 26 रन

श्रीलंका ए के लिए मोहम्मद शिराज जब अपना दूसरा ओवर करने आए तो वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें काफी महंगा साबित किया। वैभव ने शिराज के इस ओवर से 26 रन जुटाए और 18 गेंदों पर ही भारत के 50 रनों का आंकड़ा पार करवाया। वैभव ने इस ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। इसके बाद उन्होंने शिराज पर लगातार दो छक्के लगाए और अगली गेंद डॉट हुई। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया और छठी गेंद को चौके के लिए भेजा। श्रीलंका ए की फील्डिंग भी इस दौरान खराब रही और उन्होंने वैभव को कई बार जीवनदान दिए।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी सिपाही भर्ती:शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक जारी, इस हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं मदद – Up Constable Recruitment: Link For Physical Efficiency Test Admit Card Released, Help Can Be Sought On This He

टीम इंडिया का मिशन विश्वकप शुरू:मोर्केल बोले- दबाव में खुद को साबित करो; रोहित-विराट की भूमिका पर क्या कहा? – Morne Morkel Says Indias 2027 Odi World Cup Preparation Starts Now, Players Must Embrace Pressure

Avengers Endgame Encore Box Office Day 1 Re Release Opens With 7.28 Crore In India – Entertainment News: Amar Ujala

“मैं खुद हाइड्रोजन कार से चलता हूं”:नितिन गडकरी का बड़ा एलान- 10 रूटों पर चलेंगी हाइड्रोजन बसें – Nitin Gadkari Says I Travel In A Hydrogen Vehicle, Hydrogen Buses To Be Introduced On 10 Routes

विश्वकप लिए क्या है भारत का प्लान?:नीतीश को मिलेंगे मौके, कृष्णा-गुरनूर पर भी रहेगी नजर; मोर्केल ने खोला राज – Morne Morkel Wants India To Manage Nitish Kumar Reddy Carefully, Groom Him As An All-rounder

Railways:सर्दियों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 13 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट – Railways: Important News For Winter Travellers, 13 Trains To Be Affected; Check Full List

Leave a Comment