लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुझे बहुत पसंद है…’ माधुरी दीक्षित को सुरेश वाडकर ने शादी के लिए किया था रिजेक्ट? सालों बाद खुद बताई सच्चाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Suresh Wadkar On Madhuri Dixit: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने न सिर्फ फैंस के बल्कि बॉलीवुड दिग्गजों के दिल भी धड़काए हैं. बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले सिंगर सुरेश वाडकर भी माधुरी के दीवाने हैं. कहा जाता है कि सुरेश को तो माधुरी से शादी करने का प्रपोजल भी मिला था, लेकिन उन्होंने प्रपोजल ठुकरा दिया था. अब सालों बाद खुद सुरेश ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सारी सच्चाई बयां कर दी है.

सुरेश को मिला था माधुरी से शादी का प्रपोजल?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि 80 के दशक के दौरान सुरेश वाडकर को माधुरी से शादी करने का प्रपोजल मिला था, लेकिन उन्होंने माधुरी को दुबली-पतली लड़की कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था. अब इसे लेकर सुरेश ने द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हे भगवान, वो माधुरी वाली अफवाह! माधुरी तो मुझे किसी दिन ना…जितने अंदर नेचुरल बाल हैं वो भी नोच लेगी. बहुत मेरी अच्छी दोस्त है. इंडस्ट्री की दोस्त है. मुझे बहुत पसंद भी है वो.’

ये भी पढ़ें: जब ‘गुरु जी’ के सामने माधुरी दीक्षित से हो गई थी वो भारी गलती, ABP News पर एक्ट्रेस ने खोला सालों पुराना राज

अर्चना को ठहराया इस अफवाह का जिम्मेदार

सुरेश वाडकर ने इस अफवाह का जिम्मेदार अर्चना पूरन सिंह को ठहराया है. उन्होंने कहा, ‘ये शैतानी अर्चना पूरन सिंह की है. वो भी मेरी बहन है, बहुत प्यार करती हैं. पता नहीं कहां से सुनके उन्होंने टीवी पर बोल दिया. हमारे वक्त से मेरे जितने इंटरव्यू होते हैं, सब में ये सवाल पूछा जाता है. ये शरारत अर्चना पूरन सिंह कर रही है. वो ऐसी ही हैं.’

सुरेश वाडकर ने पद्मा से की थी शादी

माधुरी दीक्षित ने 1984 की फिल्म ‘अबोध’ से डेब्यू किया था, उस वक्त वो 17 साल की थीं और काफी दुबली-पतली थीं. सुरेश ने भी कहा कि हां माधुरी उस वक्त दुबली तो थी. उन्होंने आगे कहा, ‘पतली तो थी वो. अगर अबोध की पिक्चर आप देखेंगे तो उसमें ऐसी पतली लड़की. लेकिन मैं कैसे मना करता? तब तक पद्मा मेरी जिंदगी में आ चुकी थी. पद्मा मेरी स्टूडेंट रही है.’ सुरेश ने पद्मा से 1988 में शादी की थी और फिर दो बेटियों अनन्या और जिया का  वेलकम किया था.

ये भी पढ़ें: ‘मैं वहां Mrs. Nene थी…’, शादी के बाद डेनवर में परिवार संग माधुरी दीक्षित ने बिताए खास पल, शेयर किया किस्सा

माधुरी बनीं डॉक्टर नेने की दुल्हन

वहीं दूसरी ओर माधुरी ने बॉलीवुड के हैंडसम मुंडों को छोड़कर डॉ. श्रीराम नेने से शादी रचाई थी. माधुरी और श्रीराम की शादी साल 1999 में हुई थी. दोनों के दो बेटे रियान नेने और अरिन नेने हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘मां-बहन’ में मां के किरदार में नजर आ रही हैं. 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

Leave a Comment