लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वेनेजुएला में फिर घुसी अमेरिका की सेना, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा- ट्रेन डी अरागुआ को US आर्मी ने किया ढेर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के अपराधी गिरोह ‘ट्रेन डी अरागुआ’ के नेता के मारे जाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के साथ मिलकर किए गए एक सैन्य ऑपरेशन में ‘ट्रेन डी अरागुआ’ के कथित नेता को मार गिराया.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे निर्देश पर अमेरिकी सदर्न कमांड ने एक तेज और घातक हमला किया, जिसमें ट्रेन डे अरागुआ के कुख्यात नेता नीनो गुरेरो को मार गिराया गया. ट्रेन डे अरागुआ सबसे खूंखार आतंकवादी संगठनों में से एक है.”

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरे दोबारा पद संभालने से पहले जो बाइडेन ने हमारी दक्षिणी सीमा को लाखों अवैध अपराधियों के लिए खोल दिया था और इस विदेशी गिरोह को अमेरिकी नागरिकों के रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराध करने की खुली छूट दे दी थी. अपने चुनाव अभियान के दौरान मैंने वादा किया था कि मैं इन राक्षसों को हमारे देश से बाहर निकालूंगा और उन परिवारों को न्याय दिलाऊंगा जिनके प्रियजनों की उन्होंने हत्या की.”

जो बाइडेन पर साधा निशाना
ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की नीतियों की भी आलोचना की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही मैंने ‘ट्रेन डे अरागुआ’ को आतंकवादी संगठन घोषित करने, हजारों खतरनाक अपराधियों को देश से बाहर निकालने और उन गिरोहों के खिलाफ जंग छेड़ने का अपना वादा पूरा किया, जो लंबे समय से हमारे नागरिकों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे थे, जबकि कमजोर नेताओं ने अमेरिका को बेबस और रक्षात्मक स्थिति में छोड़ दिया था.”

आतंकवादियों के लिए अब वेनेजुएला सुरक्षित नहीं- ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई वेनेजुएला में हमारे दोस्तों के साथ मिलकर की गई, जिनके साथ हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. ट्रेन डे अरागुआ के आतंकवादियों के लिए अब वेनेजुएला या कहीं और कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है. राष्ट्रपति ने पोस्ट में लिखा, “मेरे नेतृत्व में हम इन क्रूर हत्यारों और ड्रग माफियाओं को कभी भी, कहीं भी ढूंढ निकालेंगे और उन्हें उसी नरक में भेजेंगे जिसके वे हकदार हैं.”

बता दें कि ट्रेन डी अरागुआ की शुरुआत वेनेजुएला में हुई थी और इसने कई लैटिन अमेरिकी देशों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है. अमेरिकी अधिकारियों ने इस ग्रुप का संबंध ड्रग तस्करी, मानव तस्करी, जबरन वसूली, अपहरण और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों से जोड़ा है.

ये भी पढ़ें 

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका ने 30 से ज्यादा देशों को की बायोलैब्स की फंडिंग, कुर्सी छोड़ने से पहले FBI डायरेक्टर तुलसी गबार्ड का बड़ा दावा

‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी’, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

‘ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज

‘अमेरिका और ईरान के बीच डील कभी इतनी करीब नहीं रही’, पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा

क्या अमेरिका के साथ डील करने पर ईरान को मिलेगा फंड? बातचीत के बीच जेडी वेंस ने सब कर दिया साफ

‘अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है’, ट्रंप ने नेतन्याहू को लगाया फोन, ईरान के साथ डील पर कही ये बात

Leave a Comment