लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने IPL 2026 से जाते-जाते एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बना दिया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने लीग स्टेज के आखिरी मैच में LSG ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. दरअसल लखनऊ के बल्लेबाजों ने आईपीएल पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बना डाले हैं.
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अर्शिन कुलकर्णी और जोश इंग्लिस ने पारी की शुरुआत की. पहले ही ओवर में लखनऊ की टीम ने 16 रन बनाए. यह किसी आईपीएल पारी के पहले ओवर में LSG टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. लखनऊ की टीम ने इसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पारी के पहले ओवर में भी 16 ही रन बनाए थे.
पंजाब के लिए गेंदबाजी की शुरुआत अर्शदीप सिंह ने की थी. सभी 6 गेंद जोश इंग्लिस ने खेली, जिनमें उन्होंने चार चौके लगा दिए. बता दें कि आईपीएल के इतिहास में पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम है, जिसने 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले ही ओवर में 26 रन बना दिए थे.
यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में किस टीम ने खेले सबसे ज्यादा प्लेऑफ मैच? टॉप-5 लिस्ट में नंबर-3 हैरान कर देगा
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपनी साख बचाने मैदान में उतरी है. वह ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. दूसरी ओर पंजाब किंग्स अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है. पंजाब का समीकरण कुछ ऐसा है कि उसे लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग मैच ना जीत पाए.
यह भी पढ़ें:
IPL 2026 में किस टीम को मिलेंगे फाइनल में जाने के 2 चांस? जानें क्या है इसके पीछे का नियम
अगर IPL 2026 के बाद ऑक्शन में गए ये खिलाड़ी, तो मिल सकती है 30 करोड़ से ज्यादा की रकम


