लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इसके खरीदार को लकी ड्रॉ में बाइक जीतने का अवसर मिलेगा।

Luxury Liquor: आज के समय में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो महंगे कपड़े, कार और अन्य चीजों के अलावा महंगी शराब का शौक भी रखते हैं. अगर आप भी शराब खरीदने दुकान पर जाते होंगे, तो ज्यादा से ज्यादा 5 से 10 हजार रुपये तक की शराब खरीदते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसी व्हिस्की चर्चा में है, जिसे एक आम व्यक्ति सपने में भी खरीदने के बारे में नहीं सोचेगा. इस व्हिस्की की कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि आखिर इस व्हिस्की में ऐसा क्या खास है जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है? 

व्हिस्की की क्या है खासियत?

गुरुग्राम के एमजी रोड स्थित जी टाउन वाइन शॉप पर 75 लाख रुपये की व्हिस्की की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. यह कोई आम शराब नहीं है, बल्कि 50 साल पुरानी सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की है. इस व्हिस्की की दुनिया में केवल 125 बोतले तैयार की गई थी और उन्हीं में से एक बोतल को भारत लाया गया है.

क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन

सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की क्या होती है?

अगर सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की की बात करें तो इसे केवल मॉल्टेड जौ से तैयार किया जाता है. सिंगल माल्ट इसलिए इसे कहा जाता है, क्योंकि इसे एक ही डिस्टिलरी में बनाया जाता है. इसको तैयार करने के लिए तांबे के पॉट स्टिल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से इसका स्वाद अच्छा माना जाता है. सबसे खास बात इसकी यह है कि इसे कई सालों तक मैच्योर किया जाता है, जिसकी वजह से इसका स्वाद ही नहीं, बल्कि कीमत भी बढ़ जाती है. इसी वजह से 50 साल पुरानी सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की की कीमत आसमान छू रही है.

कौन खरीदेगा इतनी महंगी बोतल?

इस बोतल की कीमत सुनकर ही हर कोई एक पल के लिए चौंक जाएगा, लेकिन हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या भारत में इतनी महंगी व्हिस्की को कोई खरीदेगा? ऐसे में एक जरूरी बात जान लें, जो भी  सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की को खरीदेगा उस व्यक्ति को लकी ड्रॉ जीतने का मौका दिया जाएगा, जिसमें एक बाइक दी जा सकती है. फिलहाल व्हिस्की हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. 

किस देश से आई है 50 साल पुरानी व्हिस्की?

बता दें कि इस प्रीमियम व्हिस्की को स्कॉटलैंड से लाया गया है. इतनी महंगी बोतल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं. इतना ही नहीं, बल्कि उसके साथ सेल्फी तक ले रहे हैं. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिस पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. हालांकि, 75 लाख कोई छोटी रकम नहीं होती है इतने में एक आम व्यक्ति अपने सभी शौक पूरे कर सकता है, जैसे घर, कार, सोना-चांदी, हीरा और इन पैसों को कहीं निवेश तक कर सकता है, जिससे अच्छा-खासा रिटर्न कमाया जा सकता है. 

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment