लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

भारतीय एथलेटिक्स अवॉर्ड्स:afi ने किया दिग्गजों का सम्मान, पीटी उषा सहित चार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – Pt Usha, Anju Bobby George Among Four Honoured With Lifetime Achievement Award

[sm_links_style1]

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर से आयोजित पहले इंडियन एथलेटिक्स अवॉर्ड्स समारोह में भारतीय खेल जगत की चार दिग्गज हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में महान धाविका और भारतीय ओलंपिक संघ (आओए) की अध्यक्ष पीटी उषा, पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता गुरबचन सिंह रंधावा, पूर्व राष्ट्रीय मुख्य कोच बहादुर सिंह चौहान और विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज शामिल हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीटी उषा ने कहा कि उन्हें इस सम्मान की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने इस पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं किया था। भारत में अक्सर बिना आवेदन किए पुरस्कार मिलना मुश्किल होता है। एएफआई की यह पहल बेहद सराहनीय है।’


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]