फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पहचान बनाना जितना मुश्किल है, उतना ही मुश्किल है उस पहचान को बनाए रखना. कई बार कलाकारों को ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जिनके बारे में वो खुलकर बात नहीं करते. हाल ही में फिल्म ’12th फेल’ की लीड एक्ट्रेस मेधा शंकर ने इंडस्ट्री से जुड़ा अपना एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई है.
इवेंट्स में मेधा हुईं अनकंफर्टेबल
सिद्धार्थ कनन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के प्रमोशन के समय मेधा शंकर ने बताया कि मैंने फिल्म सेट पर कभी खुद को डिसरिस्पेक्टफुल फील नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री के दूसरे माहौल में कई बार अनकंफर्टेबल हो जाती हूं. इवेंट्स में, खासकर डिजाइनर्स के साथ, ऐसी छोटी-छोटी बातें सुनने को मिलती हैं कि ‘ये डिजाइनर तुम्हें अपने कपड़े नहीं देगा.’ वैसे तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझे नाम याद रहते हैं. उस वक्त लगता है कि ‘अभी क्या हुआ?’
अविनाश ने किया मोटिवेट
मेधा के बात पर को-स्टार अविनाश तिवारी ने भी कहा कि ‘कई बार ताकत और पहचान रखने वाले लोग चाहते हैं कि चीजें उनके हिसाब से चलें, लेकिन हर किसी को इस दबाव में आने की जरूरत नहीं है. जो भी खेल चल रहे हैं, हम यहां किसी के एहसान से नहीं हैं. वो भी यहां किसी की मेहरबानी से नहीं है. हर कोई यहां अपने टैलेंट की वजह से है, इसलिए इतना डरने या ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है.’

कब रिलीज होगी ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’?
बता दें कि मेधा शंकर ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12th फेल’ से खास पहचान बनाई. अब वो ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ कई कलाकार भी दिखाई देंगे. ये फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. मेधा का मानना है कि इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए पेशेंस और सेल्फ कॉन्फिडेंस होने बहुत जरूरी है और हर एक्सपीरियंस इंसान को कुछ न कुछ सिखाकर ही जाता है.

