लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का मर्डर:चेहरा, गर्दन, छाती-हाथ पर वार, पति ने इसलिए मार डाला; इनसाइड स्टोरी – Social Media Influencer Nisha Chauhan Murdered By Husband In Meerut

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा देव भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की।

उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्लॉट के बैनामे और गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

 




Social media influencer Nisha Chauhan murdered by husband in Meerut

निशा की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


इन्फ्लुएंसर निशा का पड़ोस में रहने वाले प्रदीप के चचेरे भाई विकास से गली के रास्ते पर गेट निकलवाने को लेकर विवाद चल रहा था। उसने कई बार एसडीएम और सीओ से इसकी शिकायत की। कई बार वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया लेकिन समाधान नहीं निकला। 


Social media influencer Nisha Chauhan murdered by husband in Meerut

निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


आरोप है कि बृहस्पतिवार रात विकास ने अपने मामा के बेटे राहुल के साथ मिलकर अपने घर का तीसरा गेट निशा के ब्यूटी पार्लर के सामने लगवा दिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब निशा ने नया गेट देखा तो उसका वीडियो बना लिया। तहरीर के अनुसार इसके बाद विकास और राहुल ने प्रदीप को उकसा दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच प्लॉट के बैनामे और गेट विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी।


Social media influencer Nisha Chauhan murdered by husband in Meerut

पति के साथ निशा की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप ने आपा खो दिया। वह किचन से चाकू लेकर दौड़ा और निशा को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे, गर्दन, छाती व हाथ पर लगभग 10 वार कर दिए। आरोप है कि प्रदीप निशा के शरीर पर उसकी मौत होने तक वार करता रहा। बचाव में आए दंपती के 17 वर्षीय बेटे देव के हाथ में भी चाकू लग गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


Social media influencer Nisha Chauhan murdered by husband in Meerut

निशा चौहान की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल देव को सीएचसी में और प्रदीप को कंकरखेड़ा के लक्ष्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रक्षाबंधन 2026:अर्जुन कपूर से सलमान खान तक; बहनों की जिंदगी में अभिभावक जैसा ख्याल रखते हैं ये सितारे – Rakshabandhan 2026: Salman Khan Srk Saif Ali Khan And Arjun Kapoor Protective Brothers Of Bollywood

ध्यान दें:आज रक्षा बंधन के दिन किन राज्यों में खुले हैं बैंक और कहां हैं बंद? यहां देखें लिस्ट – Are Banks Open Or Closed On Raksha Bandhan Bank Aaj Khule Hain Ya Nahi

रक्षाबंधन स्पेशल:अभी तक नहीं भेजी है राखी? इस तरह से मिनटों में भाई तक पहुंचेगा आपका प्यार – Raksha Bandhan 2026 Special Couldn’t Send Rakhi Yet Send It To Your Brother In Minutes Using Quick Commerce

मौसम की खबर:बाढ़ग्रस्त ओडिशा को बारिश से फिलहाल राहत नहीं, यूपी-राजस्थान और अन्य जगह मानसून का मिजाज कैसा? – Weather Update Imd Rain Prediction Flood Hit Odisha Monsoon Trend In Up Rajasthan And Other Regions Hindi News

फ्रॉड अलर्ट:इस रक्षा बंधन जरा सी गलती और बैंक खाता हो सकता है खाली, जानें कैसे बचें – Raksha Bandhan Fraud Alert: Ways To Avoid Fraud On Raksha Bandhan 2026 Fraud Se Kaise Bachein

862 से 958:बेटियों के स्वागत में बदल गया कठुआ, एक दशक में लिंगानुपात के लिहाज से राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा – Kathua Transformed In Its Welcome To Daughters

Leave a Comment