लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:गोंडा में विनोद साहनी की भाला घोंपकर हत्या, कैबिनेट मंत्री लखनऊ में धरने पर बैठे; अखिलेश बोले- जांच हो – Up: Businessman Stabbed To Death With A Spear In Gonda; He Was Returning Home After Closing His Shop When Bike

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गोंडा में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद दस आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की रंजिश सामने आई है।

रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा गांव निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहुंचते ही चार बाइकों से आए दस लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने विनोद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कांता और भाला से हमला कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल होकर विनोद सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर वहां से भाग निकले। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। परिजन उन्हें पहले सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज गोंडा भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के विरोध में केजीएमयू के शवगृह के बाहर नेताओं ने धरना दिया।

कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप धरने पर बैठे। नेताओं ने विनोद निषाद की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए केजीएमयू परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली पीजी हादसा:एमसीडी का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले तीन और इंजीनियर सस्पेंड – Delhi Satya Niketan Pg Incident Mcd Three More Engineers Suspended

कहानी कातिल बहू की:’तुम स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड है या नहीं, शादी क्यों नहीं की’, इन बातों से विशाल बना कातिल! – Vineet Minocha Murder You Are Smart Why Aren’t You Married Shalu Vishal Whatsapp Chat

मैदान पर लौटे वाशिंगटन:टी20 सीरीज के लिए नेट्स पर बहाया पसीना, कब जुड़ेंगे बुमराह? फिजियो को हटाने की तैयारी – Washington Sundar Slogged Hard At The Indian Team’s Net Session Ahead Of Afghanistan T20 Series

बिहार में दर्दनाक हादसा:बाढ़ के गहरे पानी में समाए पांच लोग, पांचों की हुई मौत; चार एक ही परिवार के निकले – Bihar News-five Drown While Trying To Save One Another In Floodwaters Five

Hanuman Ansh Beat Mirzapur The Movie Collection On Box Office Know Toxic Earning – Entertainment News: Amar Ujala

Ind W Vs Ban W Live Score:शेफाली और प्रतिका ने भारतीय पारी को संभाला, पावरप्ले तक बांग्लादेश को एक सफलता – India Women Vs Bangladesh Women Asia Cup Semi Final 1 Live Score Updates Dubai International Cricket Stadium

Leave a Comment