लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कहानी कातिल बहू की:’तुम स्मार्ट हो, गर्लफ्रेंड है या नहीं, शादी क्यों नहीं की’, इन बातों से विशाल बना कातिल! – Vineet Minocha Murder You Are Smart Why Aren’t You Married Shalu Vishal Whatsapp Chat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी के कानपुर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में हुए चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) हत्याकांड में पुलिस की जांच में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ता बहू शालू और हत्या को अंजाम देने वाले विशाल गौतम व राजकिशोर को जेल भेज दिया है। अब पुलिस के हाथ शालू और मुख्य हत्यारोपी विशाल के बीच की व्हाट्सएप चैट्स लगी हैं, जिनसे पता चलता है कि हत्या की यह खौफनाक साजिश तीन महीने पहले ही रचनी शुरू कर दी गई थी।

 




Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat

बहू शालू
– फोटो : अमर उजाला


व्हाट्सएप चैट से खुला साजिश का राज

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा रिकवर की गई चैट्स से खुलासा हुआ है कि शालू ने विशाल को ससुर की हत्या के लिए राजी करने के लिए एक सोची-समझी चाल चली थी। शुरुआत में विशाल केवल ‘गुड मॉर्निंग’ और ‘गुड नाइट’ के मैसेज भेजता था, जिसका शालू जवाब नहीं देती थी। लेकिन करीब तीन महीने पहले शालू ने सुनियोजित तरीके से बातचीत शुरू की। एक रिकवर हुई चैट में शालू ने विशाल की तारीफ करते हुए लिखा, “तुम यार हो तो स्मार्ट…”। उसने विशाल से उसकी गर्लफ्रेंड और अब तक शादी न होने को लेकर भी सवाल किए। पुलिस का मानना है कि इन्ही बातों में उलझाकर शालू ने उसे हत्या के लिए तैयार किया।


Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat

दवा कारोबारी हत्याकांड
– फोटो : amar ujala


कई बार बदली गई हत्या की योजना

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले कारोबारी को सड़क हादसे में मारने की साजिश रची थी, लेकिन व्यस्त ट्रैफिक और पकड़े जाने के डर से यह योजना टाल दी गई। इसके बाद सोते समय तकिए से मुंह दबाकर हत्या का प्लान बनाया गया। हालांकि, शनिवार की रात जब विनीत मिनोचा अपने कमरे को लॉक करने लगे, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और धारदार हथियारों से डेढ़ दर्जन से अधिक वार कर उनकी नृशंस हत्या कर दी।


Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat

बहू शालू
– फोटो : अमर उजाला


सबूत मिटाने की कोशिश और पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि हत्या के बाद विशाल ने सबसे पहले शालू के साथ की गई चैट्स डिलीट की थीं। हालांकि, व्हाट्सएप कॉल लिस्ट पूरी तरह डिलीट नहीं हो सकी। पुलिस ने बातचीत के रिकॉर्ड्स और चैट्स रिकवर कर ली हैं, जिन्हें कोर्ट में मजबूत साक्ष्य के तौर पर पेश किया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह भी है कि हत्याकांड वाले दिन विशाल की कारोबारी के बेटे से भी फोन पर बात हुई थी।

अब पुलिस फ्लैट की वह डुप्लीकेट चाबी बरामद करने के लिए कोर्ट से विशाल की कस्टडी रिमांड मांगने जा रही है, जिसे उसने हत्या के बाद अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर फेंक दिया था।


Vineet Minocha Murder You are smart why aren't you married shalu Vishal whatsapp chat

बहू ने करवाया ससुर का कत्ल
– फोटो : अमर उजाला


क्या था पूरा मामला?

विनीत मिनोचा एक बड़े दवा कारोबारी थे। शनिवार देर रात जब उनका बेटा सुब्रत और बहू शालू पार्टी करने गए थे, तब इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। तड़के 4:13 बजे जब वे वापस लौटे, तो कमरे में खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक पूर्व कर्मचारी (विशाल) समेत दो लोग फ्लैट में घुसते और निकलते दिखे थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई और पूरी वारदात का पर्दाफाश हुआ।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई में ‘स्पेशल 26’ वाली नकली रेड:असली इनकम टैक्स इंस्पेक्टर भी शामिल, कारोबारी से मांगे 1 करोड़; 10 अरेस्ट – Special 26 Style Fake Raid In Mumbai: Income Tax Inspector Among 10 Arrested For Rs 1 Crore Extortion Bid

संजय दत्त के मराठी पर बयान से मचा बवाल:मंत्री सरनाईक को फोन कर दी सफाई, कहा- मैंने सिर्फ मजाक किया था – Sanjay-dutt-marathi-language-remark-dahi-handi-pratap-sarnaik-controversy

दिल्ली पीजी हादसा:एमसीडी का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर आंखें मूंदने वाले तीन और इंजीनियर सस्पेंड – Delhi Satya Niketan Pg Incident Mcd Three More Engineers Suspended

मैदान पर लौटे वाशिंगटन:टी20 सीरीज के लिए नेट्स पर बहाया पसीना, कब जुड़ेंगे बुमराह? फिजियो को हटाने की तैयारी – Washington Sundar Slogged Hard At The Indian Team’s Net Session Ahead Of Afghanistan T20 Series

यूपी:गोंडा में विनोद साहनी की भाला घोंपकर हत्या, कैबिनेट मंत्री लखनऊ में धरने पर बैठे; अखिलेश बोले- जांच हो – Up: Businessman Stabbed To Death With A Spear In Gonda; He Was Returning Home After Closing His Shop When Bike

बिहार में दर्दनाक हादसा:बाढ़ के गहरे पानी में समाए पांच लोग, पांचों की हुई मौत; चार एक ही परिवार के निकले – Bihar News-five Drown While Trying To Save One Another In Floodwaters Five

Leave a Comment