लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘युवाओं को रील्स नहीं, नौकरियां चाहिए’:कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा; क्या आरोप लगाए? – Churning Out Reels Not Enough To Please Youth, They Need Jobs: Congress

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की ‘गलत’ आर्थिक और रोजगार नीतियों के कारण देश का पूरा रोजगार बाजार ‘गहरे संकट’ में पहुंच गया है। पार्टी ने कहा कि युवाओं को खुश करने के लिए केवल रील्स बनाना काफी नहीं है, उन्हें नौकरियों की जरूरत है।

विपक्षी पार्टी ने दावा किया कि मोदी सरकार युवाओं के रोजगार संकट का समाधान निकालने के बजाय सुर्खियां बटोरने और मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हुई है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि देश की बड़ी घरेलू कंपनियां पहले की तुलना में अब कम कर्मचारियों को नौकरी दे रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि देश की बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में नई भर्तियों की रफ्तार धीमी हो गई है। खासतौर पर सेंसेक्स-30 इंडेक्स में शामिल 11 बड़ी कंपनियों में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान नई भर्तियां 2023-24 की तुलना में 27 फीसदी कम हो गई हैं।

रमेश ने पोस्ट में कहा, हम जो लगातार कहते आ रहे हैं, वह सच साबित हो रहा है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचाया है। इसका सबसे बड़ा असर युवाओं पर पड़ा है।  

उन्होंने कहा, पिछले एक साल में देश की शीर्ष 11 कंपनियों में से 9 कंपनियों में नई नौकरियों में 27 फीसदी की गिरावट दिखाती है कि देश गंभीर रोजगार संकट से जूझ रहा है। इसके बावजूद समाधान तलाशने के बजाय यह ‘अहंकारी’ सरकार इस समस्या के होने से ही इनकार कर रही है।

एमएसएमई क्षेत्र की स्थिति पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा, यह खबर तो सिर्फ एक झलक है। जब बड़ी कंपनियों की यह स्थिति है, तो आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटे और मझोले उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र की हालत कितनी खराब होगी, जो मोदी सरकार की गलत ‘हम दो, हमारे दो’ नीतियों का सबसे ज्यादा नुकसान उठा रहा है। 

ये भी पढ़ें: एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन शुरू, संसद सत्र के लिए बनाएंगे रणनीति

‘गहरे संकट में रोजगार बाजार’

रमेश ने कहा, कड़वी सच्चाई यह है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक और रोजगार नीतियों ने पूरे देश के रोजगार बाजार को गहरे संकट में डाल दिया है।  

कांग्रेस महासचिव (संचार विभाग प्रभारी) ने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि युवाओं के रोजगार संकट का समाधान निकालने के बजाय मोदी सरकार अभी भी सुर्खियां बनाने और मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हुई है।

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया इंस्टाग्राम वीडियो पर निशाना साधते हुए कहा, देश के युवा समझदार हैं। उन्हें खुश करने के लिए सिर्फ रील्स बनाना काफी नहीं होगा, उनके लिए नौकरियां पैदा करनी होंगी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Manipur:पेट्रोल-डीजल व एलपीजी टैंकरों से कौन कर रहा जबरन वसूली? सीआरपीएफ ने खोली पोल – Manipur Petrol Diesel Lpg Tanker Extortion Crpf Reveals Truth

Whatsapp Account Recovery:अचानक रिव्यू में चला गया है आपका व्हाट्सएप अकाउंट? जानें रिस्टोर करने के आसान तरीके – Whatsapp Account Locked Or Under Review? Here How Get Back

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उसकी धरती पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें Wtc में दोनों टीमों का हाल – Ind Vs Sl: India Tour Of Sri Lanka Team India Test Record In Sri Lanka World Test Championship Stands

E-20 पेट्रोल का विरोध:पीएम आवास तक अरविंद केजरीवाल का मार्च, पुलिस से नहीं मिली है इजाजत – Arvind Kejriwal’s March To Pm’s Residence Today To Protest Against E-20 Petrol

MP Politics: दतिया की सियासत में नया मोड़, पूर्व विधायक ने भीतरघात और सांठगांठ का किया दावा; खोल दिया राज

Up:’मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए…’, युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर – Lover Couple Consumes Poison In Saharanpur Young Man Dies Young Woman In Critical Condition

Leave a Comment