लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘यह तुम्हें महंगा पड़ेगा’:अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब – Don’t Abuse Our Nation, Will Cost You Dearly: Rijiju Warns Ny Protesters ‘desecrating’ Indian Flag

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?

किरेन रिजिजू ने एक्स पर प्रदर्शन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हमारे देश को अपशब्द मत कहो। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ध्यान से सुनें.. हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। यह तुम्हें बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा।

रिजिजू की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में एक प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय ध्वज का अपमान करता दिख रहा है। वहीं, दूसरे प्रदर्शनकारी खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाते दिख रहे हैं।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने क्या कहा?

भागवत ने शनिवार को न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के छह हजार से ज्यादा सदस्यों और अलग-अलग धर्मों के नेताओं को संबोधित किया। यह कार्यक्रम इंफोसिस थिएटर में हुआ।

भागवत ने विविधता को अपनाने और समुदायों का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि इसका जश्न मनाया जाना चाहिए। इसका सम्मान होना चाहिए और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में नर्स की हत्या: चेहरे पर चोट के निशान, मंत्री ने दिए जांच के आदेश; पुलिस ने क्या कहा?

उनके मुख्य संबोधन से पहले अलग-अलग धर्मगुरुओं ने भी एकता का संदेश दिया। उन्होंने मिल-जुलकर रहने, विविधता, दया और करुणा पर जोर दिया। उन्होंने एक-दूसरे की मदद करने की जरूरत भी बताई। 

कार्यक्रम में और कौन-कौन शामिल हुए?

कार्यक्रम में रब्बी जैकब ब्लूमेंथल भी शामिल थे। वह रब्बिनिकल असेंबली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। रेवरेंड एड्रिएन थॉर्न भी वक्ताओं में शामिल थीं। वह न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक रिवरसाइड चर्च की आठवीं वरिष्ठ धर्मगुरु हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं। इसके अलावा, वाशिंगटन डीसी की ऐतिहासिक मस्जिद मुहम्मद के अध्यक्ष और इमाम तालिब एम शरीफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मस्जिद को ‘राष्ट्र की मस्जिद’ भी कहा जाता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम एशिया तनाव:अमेरिका के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान, खामेनेई ने किससे और क्यों की ऐसी अपील; हालात कैसे? – West Asia Tension Us Iran War Hormuz Airstrike Rocket Launchers Khamenei Trump Israel Shin Bet Irgc Centcom

नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर:अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट – Army Takes Charge In Nepal; 919 People Rescued From Flood-affected Areas

मक्का समझौता:पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी की पहली बैठक आज, किन मुद्दों पर चर्चा होगी; ईरान पर क्या बनेगी रणनीति? – Pak Deputy Pm Dar, Cdf Munir Reach Turkiye Ahead Of First Makkah Defence Pact Meeting

आज का राशिफल 31 अगस्त:सिंह और कुंभ राशि की बदल सकती है जिंदगी, नौकरी-व्यापार में मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ – Today Prediction Horoscope Of 31 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र:सरकार लाएगी 7255 करोड़ का अनुपूरक बजट, आज सदन में होगी चर्चा – Haryana Monsoon Session Government To Present Supplementary Budget; Discussion To Be Held In The House Today

हैदराबाद में नर्स की हत्या:चेहरे पर चोट के निशान, मंत्री ने दिए जांच के आदेश; पुलिस ने क्या कहा? – Nurse Found Murdered In Hyderabad, T’gana Minister Directs Police To Conduct Probe

Leave a Comment