लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा:आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे – Tragic Road Accident In Morbi: Five People, Including An Aap Leader

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के मोरबी जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक स्थानीय नेता समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मोरबी-हलवद हाईवे पर चराडवा गांव के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, सात लोग एक कार में सवार होकर हलवद तालुका के रांचोरगढ़ गांव से राजकोट जा रहे थे। कार में मौजूद 24 वर्षीय परेश धाधेया पहले एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान चराडवा गांव के पास सड़क पार कर रहे एक डंपर ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारी एक्सकेवेटर मशीन की सहायता लेनी पड़ी।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने देर रात राजकोट के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया, परेश धाधेया (24), सुरेश सिरोया (47), वीरम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है। प्रेमजी धाधेया आम आदमी पार्टी के तालुका पंचायत सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले:गया में 3516 करोड़ से बनेगा काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर, नई भर्तियों को भी मंजूरी – Bihar Cm Samrat Chaudhary Bihar Cabinet Decision Today In Hindi Bihar News

एमईए:’दिखावा नहीं, ठोस कदम उठाएं’, मसूद अजहर पर भारत की Pak को दो टूक; चीन और ओमान जहाज हमले पर क्या कहा? – Mea Press Briefing Randhir Jaiswal Bangladesh, Pakistan, China And Oman Vessel Attack Updates In Hindi

‘अब दरवाजा खुल गया है’:दिशा सालियान के पिता सतीश ने सीबीआई पर जताया भरोसा, एफआईआर को लेकर क्या बोले? – Disha-salian-death-case-cbi-fir-father-satish-salian-statement-justice-bombay-high-court

यूपी:राजधानी में बेटे-बेटी को स्कूल भेजने के बाद दंपती की मौत, फंदे से लटका पति, पत्नी की लाश चारपाई में मिली – Up: Couple Dies In Capital After Sending Children To School; Husband Found Hanging, Wife’s Body Discovered On

ब्रेंडन टेलर का कीर्तिमान:जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने सचिन का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? वनडे में हासिल की उपलब्धि – Australia Vs Zimbabwe Brendan Taylor Stats Longest Career In Men’s Odi Cricket Broke Sachin Tendulkar Record

जैकलीन फर्नांडिस:एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? मकोका केस में आरोपी बनाने पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित – Jacqueline Fernandez Mcoca Case Court Reserves Order On Plea To Make Actress An Accused

Leave a Comment