लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Mp News:’एक शादी करने वाले को ही मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार’, सीएम मोहन यादव का Ucc पर बड़ा ऐलान – Cm Mohan Yadav Ucc Statement Only One Marriage Allowed To Live In Mp

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्यप्रदेश में UCC कानून को लेकर सियासत तेज होने वाली है। कटनी जिले के स्लीमनाबाद में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा के मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में अलग-अलग कानून नहीं चलेंगे। उन्होंने साफ कहा कि जो एक शादी करेगा, उसी को कानूनन मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार मिलेगा। साथ ही सरकार आगामी विधानसभा सत्र में UCC कानून लाने जा रही है।

दरअसल, देश की सबसे बड़ी वाटर टनल का निरीक्षण करने कटनी जिले के स्लीमनाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोड-शो के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में “एक प्रदेश, एक विधान” होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के लिए अलग कानून और मुसलमानों के लिए अलग कानून क्यों हों। सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  120 फीट नीचे इंजीनियरिंग का कमाल!: कटनी की सुरंग से बदलेगा विंध्य, CM बोले- ‘जमीन मत बेचिए, बदलेगी तकदीर’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी महीने विधानसभा में प्रस्ताव आने वाला है। जो एक शादी करेगा, उसी को कानूनन मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार रहेगा। एक से अधिक शादी करने वालों का प्रदेश में कोई स्थान नहीं होगा। हमारी सरकार यह कानून पास करेगी। जनता का समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद हमारे साथ है। मध्य प्रदेश में UCC कानून लागू होकर रहेगा। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक समानता को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रस्तावित कानून प्रदेश के विकास और सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को कटनी जिले के स्लीमनाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 12 किलोमीटर लंबी देश की सबसे बड़ी भूमिगत वाटर टनल का निरीक्षण किया। इसके बाद रोड शो और जनसभा के माध्यम से उन्होंने लोगों को संबोधित किया। गौरतलब है कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार UCC विधेयक पेश करने की तैयारी में है। प्रस्तावित कानून में विवाह, विवाह विच्छेद और पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान प्रावधान किए जाने का प्रस्ताव है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई मंचों से प्रदेश में इस कानून को लागू करने की अपनी मंशा जता चुके हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमेरिका-ईरान जंग में खतरनाक मोड़:तेहरान बोला- नई रणनीति से हिला देंगे यूएस की नींव, ट्रंप ने दी चेतावनी – Dangerous Turn In Us Iran Conflict Supreme National Security Council Secretary Mohsen Rezaei Issued Warning

एक्सक्लूसिव:‘हीरो बनने नहीं गई थी’, ‘बिग बॉस 20’ की रेस में रिया अहीर; राहुल गांधी से मुलाकात पर खोले राज – Viral Girl Rhiya Ahir Exclusive Interview On Bigg Boss 20 Rahul Gandhi And Neet Protest

Yash Toxic Box Office Collection Goes Down Day By Day Know Wednesday Collection – Entertainment News: Amar Ujala

काैन हैं निर्मला यादव:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बनीं सदस्य, मंदिर आंदोलन से जुड़ा रहा परिवार – Nirmala Yadav From Shikohabad Has Been Appointed As Member Of The Ram Mandir Trust

गुरपा-गुझंडी घाटी में रेलवे ट्रैक पर गिरा पहाड़ का मलबा:चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; कई ट्रेनें प्रभावित – Gurpa Ghati Landslide Debris On Rail Track Goods Train Driver Averts Major Accident Gaya Today Bihar News

जेलर 2 रिलीज डेट:‘जेलर 2’ की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रजनीकांत की फिल्म – Jailer 2 Release Date Rajnikanth Jailer 2 Will Not Be Postponed And Will Be Released On 15 October

Leave a Comment