लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मॉनसून में खराब हो सकता है आपका महंगा लकड़ी का फर्नीचर, फंगस और सीलन से बचाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Monsoon Furniture Care: बारिश का सुहाना सा मौसम हमें गर्मी से राहत तो दिलाता ही है, लेकिन अपने साथ ढेर सारा मॉइस्चर भी लेकर आता है. इस मौसम में सिर्फ हमारी सेहत को नुकसान नहीं होता है, बल्कि इस दौरान हमारे घर के महंगे लकड़ी के फर्नीचरों को भी काफी ज्यादा नुकसान होता है. हवा में मॉइस्चर होने की वजह से लकड़ी फूलने लगती है, दराजें जाम हो जाती हैं और सबसे बुरा तो उस वक्त लगता है, जब फर्नीचर पर सफेद या फिर हरे रंग की फंगस जमने लगती है. अगर आप इस समय ध्यान नहीं देते हैं, तो लकड़ी के इन फर्नीचरों पर दीमक और सीलन की भी प्रॉब्लम हो सकती है. अगर ऐसा हो जाए, तो आपके कीमती सोफे, बेड और अलमारी हमेशा के लिए बर्बाद हो सकते हैं. अगर आप अपने कीमती लकड़ी के फर्नीचरों को इस प्रॉब्लम से बचाकर रखना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेना चाहिए. आज हम आपको कुछ बेहद ही आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बारिश के दिनों में भी अपने महंगे फर्नीचरों को बिलकुल ही नए जैसा रख सकेंगे और होने वाले डैमेज से बचाकर रख सकेंगे. तो चलिए, इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दीवार से बनाकर रखें थोड़ी दूरी

बारिश के दिनों में घर की दीवारों पर सीलन आना एक बहुत ही आम बात है. ऐसे में अगर आपका लकड़ी का फर्नीचर इन भीगी और सीलन वाली दीवारों से बिलकुल ही सटा हुआ रहेगा, तो दीवारों में मौजूद मॉइस्चर सीधे लकड़ी में चला जाएगा. ऐसा होने की वजह से फर्नीचर के पीछे की तरफ फंगस लगना शुरू हो जाता है, जिस वजह से लकड़ी अंदर ही अंदर खोखली भी होने लग जाती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि ऐसा हो, तो बारिश के शुरू होते ही अपने सभी हैवी फर्नीचर, जैसे कि बिस्तर, अलमारी और सोफे को दीवार से कम से कम 6 से 7 इंच दूर खिसका दें. जब आप ऐसा करेंगे तो हवा आसानी से पास होगी और मॉइस्चर भी नहीं जमेगा.

ये भी पढ़ें: छोटा सा 1BHK फ्लैट भी दिखेगा फाइव स्टार होटल जैसा, बस अपनानी होंगी ये 5 सिंपल डेकोर ट्रिक्स

कपूर और नैफ्थलीन की गोलियां आएंगी आपके काम

मॉइस्चर की वजह से कई बार अलमारी के अंदर से एक अजीब सी बदबू आने लगती है, और इसकी वजह से कपड़ों के साथ-साथ लकड़ी भी खराब होने लगती है. इस प्रॉब्लम से बचने के लिए, बारिश के शुरू होते ही अपनी अलमारी के कोनों में और दराजों के अंदर नैफ्थलीन की गोलियां या असली भीमसेनी कपूर रख दें. बता दें कि कपूर हवा में मौजूद एक्स्ट्रा मॉइस्चर को एब्जॉर्ब कर लेता है और कीड़ों-मकोड़ों को भी दूर रखने में मदद करता है. आप चाहें तो अलमारी के अंदर सूखे नीम के पत्ते या लौंग भी रख सकते हैं क्योंकि यह भी फंगस को दूर रखने का एक पुराना और प्रूवन तरीका है.

सूखे कपड़े और वैक्स पॉलिश का जादू

बारिश के दिनों में भूलकर भी फर्नीचर की सफाई के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें. अगर फर्नीचर गंदा भी हो गया है, तो उसे हमेशा बिल्कुल सूखे और सॉफ्ट कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह साफ करें. इसके अलावा, मॉनसून आने से ठीक पहले या शुरुआत में अपने फर्नीचर पर एक बार वैक्स पॉलिश या ऑयल पॉलिश भी जरूर करवा लें. यह पॉलिश लकड़ी के ऊपर एक ऐसी प्रोटेक्टिव लेयर बना देती है, जिससे हवा में मौजूद मॉइस्चर लकड़ी के अंदर नहीं जा पाती.

ये भी पढ़ें: घर आने वाला हर मेहमान करेगा आपके लिविंग रूम की तारीफ, बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दें लग्जरी और ट्रेंडी लुक

घर में वेंटिलेशन और धूप है जरूरी

जब भी बारिश रुके और हल्की सी भी धूप निकले, तो सबसे पहले घर के खिड़कियों और दरवाजों को तुरंत ही खोल दें. घर के अंदर फ्रेश हवा और धूप आने से कमरों की सीलन गायब हो जाती है. इसके अलावा जिस कमरे में लकड़ी के महंगे फर्नीचर रखे हैं, वहां हवा का वेंटिलेशन भी अच्छा होना चाहिए. अगर किसी कमरे में धूप बिल्कुल नहीं आती, तो आप बारिश के दिनों में कुछ घंटों के लिए वहां पर डिह्यूमिडिफायर चला सकते हैं, जो कमरे की सारी एक्स्ट्रा मॉइस्चर को एब्जॉर्ब कर लेता है.

अगर फंगस लग जाए तो क्या करें?

अगर आपके किसी फर्नीचर पर फंगस लग चुकी है, तो घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए सूखे कपड़े से पहले फंगस को झाड़ लें और ऐसा करते समय एक मास्क जरूर ही पहनें. इसके बाद एक ढक्कन विनेगर को थोड़े से पानी में मिलाकर कपड़े की मदद से उस जगह को साफ करें और तुरंत एक अच्छे और सूखे हुए कपड़े से पोंछ दें. विनेगर फंगस के बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देता है.

ये भी पढ़ें: खाली पड़ी छत को बनाएं घर का सबसे कूल और कम्फर्टेबल कॉर्नर, ये 5 आइडियाज देंगे उसे खूबसूरत कैफे जैसा लुक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment