लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं शर्मिंदा हूं’:pm को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या-क्या कहा? – Neet-protest-minor-girl-apologises-for-abusive-slogans-against-pm-modi-jantar-mantar-video-viral

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी मांगने का वीडियो वायरल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात जेन-जी को संबोधित करते हुए अपशब्दों के लिए बच्चों को माफ करने की अपील की थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद लड़की का सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का वीडियो सामने आया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो में लड़की अपने कहे गए अपशब्दों के लिए माफी मांगने के साथ कहती नजर आ रही है कि वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन में मौजूद लोगों के प्रभाव में आ गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। उन्हीं के प्रभाव में आकर उन्होंने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अनुचित बातें कहीं।

ये भी पढ़ें: PM Modi का नया वीडियो संदेश: ‘मुझे और मेरी माता को गालियां दी गईं, लेकिन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

नाबालिग ने वीडियो में क्या कहा?

लड़की ने वीडियो में खुद के नाबालिग होने की बात कही। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई समूह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे थे। मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई अनुचित बातें कह दीं। मैं केवल 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।”

उन्होंने आगे कहा, “यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं भविष्य में कभी भी इस तरह की बात नहीं कहूंगी और न ही कुछ पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर गहरा शर्मिंदगी है और मैं किसी की आंखों में नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।”

पीएम मोदी बोले- युवाओं को माफ करता हूं

माफी वाला यह वीडियो सामने आने से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले युवाओं को वह माफ करते हैं। साथ ही समाज से अपील की कि ऐसे युवाओं को सजा दिलाने की बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जंतर-मंतर पर जो हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मुझे गालियां दीं और मेरी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं।”

ये भी पढ़ें: पीएम के पांच वीडियो: पेपर लीक पर कड़े फैसले से गालियों पर बच्चों को माफी तक, युवाओं से क्या बोले प्रधानमंत्री?

समाज से पीएम मोदी ने की क्या अपील?

उन्होंने कहा, “बचपन और युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं। यही वह उम्र होती है, जब इंसान अपनी गलतियों से सीख सकता है।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि समाज भी मेरी इस अपील को स्वीकार करेगा। कई बार हमारी जीभ दांतों के बीच आ जाती है। उससे खून निकल सकता है, लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है।”

पीएम मोदी ने कहा, “उसी तरह ये बच्चे भी हमारे हैं। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है। इन्हें सजा देना, अदालतों के चक्कर लगवाना या इनके परिवारों को परेशान करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध:हूतियों ने सऊदी के साथ आने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या-क्या कहा? – Yemen Houthis Warn Saudi Allies Civil War

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामला:प्रोफेसर दूल्ला के समर्थन में फैकल्टी फोरम, छवि खराब करने के प्रयास का आरोप – Iit Bombay Student Suicide Row Faculty Forum Backs Prof Dulla Alleges Attempt To Tarnish Image Know Details

हनुमान अंश:नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया – Neem Karoli Babas Daughter Girija Ji Watched Hanuman Ansh 15 Times Each Time She Cried

अनाधिकारिक वनडे:भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को चार विकेट से हराया, तेजल-अनुष्का के बीच शतकीय साझेदारी – India A Women Vs Australia A Women 1st Unofficial Odi Match Highlights Scorecard Key Moments

यूपी पुलिस का कारनामा:डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन – Up 112 Police Personnel Seen Stealing Diesel In Bareilly Two Suspended

यूपी:प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल – Up: 7,600 Home Guards Will Be Recruited In The State, But Even After The Recruitment Of 41,424 Home Guards, V

Leave a Comment