लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं बाल यौन अपराधी नहीं हूं’:पत्रकार के किस सवाल पर भड़के ट्रंप? आरोपी के मेनिफेस्टो में था एपस्टीन का जिक्र – Trump Clashes With Us Anchor Over Shooter’s Manifesto Question

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेंसपोंडेंट डिनर के दौरान हुई फायरिंग का आरोपी पकड़ा जा चुका है, जिसकी पहचान टॉरेंस, कैलिफोर्निया के एक 31 साल के टीचर के रूप में हुई है। उसने हमले से कुछ मिनट पहले अपने परिवार को एक ईमेल भेजा था, जिसे एक सीनियर अधिकारी ने ‘मेनिफेस्टो’ कहा है। मेनिफेस्टो में उसने लिखा था कि वह ट्रंप सरकार के सदस्यों को टारगेट कर रहा था। 

एंकर पर भड़के ट्रंप

इस सिलसिले में 60 मिनट्स इंटरव्यू के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस घटना के बारे में और आरोपी के मेनिफेस्टो के बारे में बात की। बातचीत के दौरान एंकर नोरा ओ’डॉनेल ने मेनिफेस्टो की चर्चा की, जिसपर अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क उठे।

नोरा ने पूछा कि यह तथाकथित मेनिफेस्टो पढ़ने में बहुत हैरान करने वाली चीज है। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसमें एक मकसद का जिक्र किया है। उन्होंने यह कोट लिखा है, “सरकार के अधिकारी, वे टारगेट हैं।” और उन्होंने यह भी लिखा है, “मैं अब किसी पीडोफाइल (बाल यौन अपराधी), दुष्कर्मी और देशद्रोही को अपने हाथ अपने जुर्मों से रंगने की इजाजत नहीं दूंगा। इस पर आपका क्या रिएक्शन है?”

सवाल सुनते ही अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क उठे और कहा, मैं इंतजार कर रहा था कि आप इसे पढ़ो क्योंकि मुझे पता था कि आप इसे पढ़ोगे क्योंकि आप बहुत बुरे लोग हो। बहुत बुरे लोग। हां, उसने यह लिखा था। मैं दुष्कर्मी नहीं हूं। मैंने किसी का दुष्कर्म नहीं किया।

ये भी पढ़ें: अब पछतावे का होत जब…: डोनाल्ड ट्रंप को वोट देकर पछता रहे अमेरिकी, खाना-पेट्रोल से बिजली तक सब हुई महंगी

‘मैं पीडोफाइल नहीं हूं’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मैं पीडोफाइल नहीं हूं। आपने किसी बीमार इंसान से वो बकवास पढ़ी? मैं उन सब चीजों से जुड़ गया जिनका मुझसे कोई लेना-देना नहीं था। मैं पूरी तरह से बरी हो गया था। दूसरी तरफ आपके दोस्त वो हैं जो, मान लो, एपस्टीन या दूसरी चीजों में शामिल थे। वह एक बीमार इंसान है। लेकिन आपको इसे पढ़कर शर्म आनी चाहिए क्योंकि मैं उनमें से कोई नहीं हूं।”

अमेरिकी न्यूज एंकर ने इस पर कहा कि यह उनके शब्द नहीं हैं, यह आरोपी के शब्द हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि आपको 60 मिनट्स पर यह नहीं पढ़ना चाहिए। आप बदनाम हो। लेकिन आगे बढ़ो। चलो इंटरव्यू खत्म करते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप के ‘विजय द्वार’ में बनेगा सैन्य अड्डा:ड्रोन-स्नाइपर से गोला-बारूद तक का इंतजाम, क्या है प्लान? – Donald Trump Washington Arch Military Complex Drones Snipers

विश्व अल्जाइमर दिवस:याददाश्त की भूल समझ टाल रहे परिवार, पहचान में देरी पड़ रही भारी; संकेत समझना जरूरी – World Alzheimer’s Day: Families Dismiss Memory Lapses

हनीट्रैप:कठुआ के अमन ने सीमा पार बेचे टोल-टनल और पुल के चित्र, एक साल से था पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में – Honeytrap: Aman From Kathua Sold Pictures Of Toll Tunnels And Bridges Across The Border

जम्मू:जनगणना में ओबीसी कॉलम के लिए समुदाय करेगा आंदोलन, बारामुला से होगी शुरुआत; जंतर मंतर पर भी होगी हलचल – Community To Launch Agitation For Obc Column In Census; Campaign To Begin From Baramulla.

शशि थरूर का एक और नया कठिन शब्द चर्चा में:जानें क्वॉकरवॉडजर का हिंदी मतलब क्या है, सरकार पर कैसे कसा तंज? – Shashi Tharoor Quockerwodger What Does Rare Word Mean Why Did He Take Dig At Government

ट्रंप-जेलेंस्की की न्यूयॉर्क में मुलाकात तय:बोले- बहुत कुछ बदल सकती है यह बैठक; क्या रूस से बनेगी बात? – Volodymyr Zelenskyy Donald Trump New York Meeting Peace Talks

Leave a Comment