लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मेड का मर्डर:पड़ोसी-मरीजों ने बताया वारदात से पहले डॉक्टर में दिखे थे ये बदलाव, इस मामले में रहते थे सबसे आगे – Shocking Facts Emerge Regarding Doctor Who Murdered Maid At Mount Kailash

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के माउंट कैलाश में 15 साल से घर में काम कर रही घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता को लेकर सामने आ रही जानकारियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। पड़ोसियों, दोस्तों और मरीजों का कहना है कि वारदात से कुछ दिन पहले डॉक्टर के व्यवहार में ऐसे बदलाव दिखे थे, जो अब इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद चर्चा का विषय बन गए हैं।




Shocking facts emerge regarding doctor who murdered maid at Mount Kailash

डॉ. मनीष गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला


रहने लगे थे अधिक खामोश

डॉ. गुप्ता को जानने वाले लोगों के मुताबिक घटना से करीब तीन-चार दिन पहले वह सामान्य से अधिक खामोश और अलग-थलग रहने लगे थे। कुछ पड़ोसियों ने बताया कि वह पहले की तुलना में कम बातचीत कर रहे थे, जबकि कुछ मरीजों ने भी उनके व्यवहार में बदलाव महसूस किया था। हालांकि उस समय किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।


Shocking facts emerge regarding doctor who murdered maid at Mount Kailash

डॉक्टर का घर
– फोटो : अमर उजाला


लेते थे अवसाद की दवाई

करीबी लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें जानकारी थी कि डॉ. गुप्ता अवसाद से जुड़ी दवाएं ले रहे हो सकते थे, लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम बात करते थे। ऐसे में किसी को उनके मानसिक हालात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।


Shocking facts emerge regarding doctor who murdered maid at Mount Kailash

मेड मीना और डॉक्टर का घर
– फोटो : अमर उजाला


मददगार और समाजसेवी छवि भी थी

हैरानी की बात यह है कि जिस डॉक्टर पर आज हत्या का आरोप है, वही डॉक्टर इलाके में अपनी मददगार और समाजसेवी छवि के लिए पहचाने जाते थे। घरेलू सहायिकाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार उनका और उनके परिवार के सदस्यों का मुफ्त या रियायती इलाज किया था। एक महिला ने बताया कि हाल ही में डॉक्टर ने उसके बेटे की त्वचा संबंधी बीमारी का उपचार किया था।


Shocking facts emerge regarding doctor who murdered maid at Mount Kailash

मृतक के परिजन
– फोटो : अमर उजाला


कोरोना में भी दिया था सहयोग

पशु कल्याण के क्षेत्र में भी डॉ. गुप्ता सक्रिय माने जाते थे। उनके करीबी बताते हैं कि किसी भी चैरिटी अभियान या पशु संरक्षण से जुड़े काम में वह सबसे पहले सहयोग के लिए आगे आते थे। कोरोना काल में जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की मुहिम में भी उन्होंने योगदान दिया था।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Video:बेटे की एक छलांग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बचाने दौड़े पिता भी गिरे; कुछ देर बाद मां ने भी दे दी जान – Maharashtra: Teen Jumps Into Quarry After Family Dispute, Parents Die Trying To Save Him

मुंबई में Fda का छापा:मैकडोनाल्ड्स और रेडियो क्लब पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित; अब सुरक्षित है बाहर का खाना? – Maharashtra Fda Suspends Licenses Mcdonalds Radio Club Mumbai Food Safety Violations tukaram Mundhe

क्या ‘बंटवारा 1947’ का खेल हुआ खत्म? ‘आवारापन 2’ का जलवा बरकरार; जानें 8वें दिन किया कितना कलेक्शन – Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Day 8 Box Office Collection Friday Sunny Deol And Emraan Hashmi Movie Earning

Bwf World Championship:सात्विक-चिराग का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा, वांग-लियांग ने सीधे गेम में हराया – Bwf World Championship: Satwik-chirag Pair Loses To Wang And Liang In Championships Quarters

पहले 21 जुलाई और अब 21 अगस्त:राहुल गांधी के दो धरने, मुद्दा एक; धरना करने की जगहों में क्या नया क्या पुराना? – Rahul Gandhi Two Dharnas July 21 August 21 Student Protest Police Action Explained

क्या तीसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर? वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चाओं पर टीम ने दिया रिएक्शन; जानिए – Kareena Kapoor Khan Third Pregnancy Rumors Sparks After Viral Video Know Truth Team Clarifies

Leave a Comment