लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुसलमानों के खिलाफ फर्जी फॉर्म-7 का खेल बंद हो’:एसआईआर पर भड़के ओवैसी , कहा- नहीं रुका तो सड़कों पर उतरेंगे – Owaisi Lashes Out At The Sir F Fake Form-7; Warns Of Taking To The Streets If It Doesn’t Stop.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के दौरान फर्जी फॉर्म-7 आवेदन दाखिल किए जाने के आरोप में हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा? 

शनिवार को मिलाद मैदान में 57वें ‘जलसा-ए-मिलाद-उन-नबी’ को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा ‘अगर फर्जी फॉर्म 7 भरे जा रहे हैं, तो हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर यह नाटक बंद नहीं हुआ, तो याद रखिए हैदराबाद की सड़कों और गलियों में दिल्ली के जंतर-मंतर से भी बड़े विरोध प्रदर्शन होंगे, और इससे आपको बहुत परेशानी होगी। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चुप नहीं बैठेगी।’

ओवैसी ने क्या आरोप लगाए? 

फॉर्म-7 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में किसी का नाम शामिल करने पर आपत्ति जताने या तय आधारों पर किसी एंट्री को हटाने की मांग करने के लिए किया जाता है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ परिवार मुस्लिम वोटरों को फाइनल वोटर लिस्ट से हटाने के लिए फॉर्म-7 का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसे प्रिंटेड फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं जिनमें उस व्यक्ति का नाम तो है जिसे लिस्ट से हटाना है, लेकिन फॉर्म भरने वाले व्यक्ति का नाम और जानकारी नहीं दी जा रही है। अगर ऐसा हो रहा है, तो यह पूरी तरह गलत है।’

चुनाव आयोग से क्या अपील की? 

उन्होंने भारत के चुनाव आयोग से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘हम तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी और जिला चुनाव अधिकारियों को भी बता रहे हैं कि ऐसा नहीं होने दिया जा सकता।’

इससे पहले, ओवैसी ने आरोप लगाया था कि वोटर लिस्ट का ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) असल में पिछले दरवाजे से लाया गया एनआरसी NRC है। इसके साथ ही दावा किया था कि भाजपा इस प्रक्रिया का इस्तेमाल नागरिकता की परीक्षा के तौर पर करेगी। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने शुरू से ही एसआईआर का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से मुश्किलें पैदा होंगी और आखिरकार इसका इस्तेमाल ‘नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन’ (NRC) के आधार के तौर पर किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केतन मर्डर केस:सास से माफी- पति का गुस्सा शांत कैसे करें? सिया ने चैटजीपीटी पर सवाल सर्च कर रची थी पूरी साजिश – Ketan Agarwal Murder Case Siya Chatgpt Search Forensic Team Recover Data Chargesheet

हिमाचल:भारत में 1987 से पहले जन्मा नेपाल मूल का व्यक्ति भारतीय, देना होगा पासपोर्ट; जानें पूरा मामला – Himachal High Court Indian Citizenship Before 1987 Passport Police Verification

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत – Ambulance Carrying Soldier Body Crashes On Purvanchal Expressway Four Dead

महाराष्ट्र:गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी – Fire Breaks Out Ghazal Singer Talat Aziz Home Family Hospitalized Due Smoke Inhalation, All Since Discharged.

नए प्रधान और नए प्रभारी:भाजपा-कांग्रेस ने बदले प्रदेश अध्यक्ष और इंचार्ज, अब चुनावी रण में परीक्षा की बारी – Bjp And Congress Changed State Presidents And In-charges Before Punjab Assembly Elections It Is Time For Test

बिग बॉस 20:जब मीडिया में बनाई गई थी खराब छवि, इस शो के बाद बदला लोगों का नजरिया; सलमान खान ने किया खुलासा – Bigg Boss 20 Salman Khan Reveals How 10 Ka Dum Changed His Negative Media Image And People Perception

Leave a Comment