लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुरैना में रेल हादसा:ट्रेन में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; छह लोगों की मौत – Passengers Who Jumped From A Train Due To A Rumor Of Fire Were Struck By The Patalkot Express In Morena

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुरैना जिले के हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए और दूसरी लाइन पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ग्वालियर से मुरैना की ओर जा रही थी। इसी दौरान किसी यात्री ने डिब्बे में आग लगने की बात कही, जिससे बोगी में अफरातफरी मच गई। घबराए यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और कई लोग नीचे उतर गए। इसी दौरान पास की लाइन पर धौलपुर की ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और कुछ यात्री उसकी चपेट में आ गए।

पढ़ें:  लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त सीएम यादव ने की जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और मुरैना पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया जारी है।

इस हादसे के चलते दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को रास्ते में रोका गया, जबकि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गईं। बाद में ट्रैक को क्लियर कर रेल यातायात सामान्य किया गया।

रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेन में आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का मानना है कि अफवाह के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और रेलवे की टीमें सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पर्यावरण संरक्षण में भारत का बजा डंका:पीएम मोदी बोले- दुनिया को दिशा दिखा रहे; हाइड्रोजन ट्रेन का किया जिक्र – Pm Modi Inaugurates International Conference On The Future Of Environment And Climate Dynamics Solar Energy

लाइव:इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से करेंगे संवाद, छात्रों की गूंज में शिक्षा- रोजगार के मुद्दों पर होगी बात – Rahul Gandhi In Indore Live Today: Will Interact With Students On Education And Employment Issues

बिग बॉस 20:’इरफान खान की सस्ती कॉपी’, आसिफ खान पर किसने किया ये कमेंट? सलमान खान के शो में मचा बवाल – Bigg Boss 20 Aman Gandhi Says Aasif Khan Is Sasti Copy Of Irrfan Khan In Salman Khan Show Bb Updates

एआईएपीजीईटी:आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें – Aiapget 2026 Result Out: 49,867 Candidates Appeared For Ayush Pg Entrance Exam

उत्तराखंड:एमडीआर शुल्क को लेकर व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी, Upi से बनाई दूरी, दुकानों पर कैश में कारोबार – Mdr Charges On Upi Payments Traders Start Cash Transactions Ahead Of October Rule Uttarakhand News

खुद के रेस्टोरेंट पर खुद ऑर्डर:75 मिनट की डिलवरी 5 मिनट में पूरी, स्विगी को बनाया एटीएम; चौंकाने वाली कहानी – Case Registered Against Two Restaurant Operators Over Suspected Fraud Worth 22.68 Lakh Via Swiggy

Leave a Comment