लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का गाना किया रिक्रिएट, 62 की उम्र में दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स, Video वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर मे तमाम सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. फिलहाल सालों से दिग्गज अभिनेत्री बड़े पर्दे से गायब है लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं अब मीनाक्षी शेषाद्रि की एक रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस रील में दिग्गज अदाकारा अमिताभ बच्चन संग अपनी फिल्म एक गाने को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं. 62 की उम्र में भी मीनाक्षी की अदाओं पर फैंस दिल हार रहे हैं.

मिनाक्षी ने शहंशाह के गाने को किया रिक्रिएट
बता दें कि मीनाक्षी ने 1988 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘शहंशाह’ के अपने गाने ‘हे ​​यू’ को रीक्रिएट किया है. रील में, मीनाक्षी बारिश के बाद एक रेड कलर की ऑफ़-शोल्डर कोर्सेट ड्रेस में डांस करती नज़र आ रही हैं. उनकी स्माइल और डांस मूव्स दर्शकों को 1980 के दशक के उनके ऑन-स्क्रीन जादू की याद दिला रहे हैं. फिलहाल ये रील सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है.

 

फैंस कर रहे मीनाक्षी की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ
जहां फैंस इस रील में मीनाक्षी की अदा और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि उन्हें उम्र को लेकर नेगेटिव कमेंट्स भी झेलने पड़ रहे हैं लेकिन नके फैंस ने भी तुरंत उनके सपोर्ट में आकर ऐसे कमेंट्स का करारा जवाब दिया है.

मीनाक्षी ने क्यो हे यू सॉन्ग किया रिक्रिएट?
अपने कैप्शन में, एक्ट्रेस ने इस गाने की लीगेसी और इसे रिक्रिएट करने के अपने फ़ैसले के बारे में बात की है. मीनाक्षी ने लिखा, “हे यू… मेरे करियर के उन कुछ शुरुआती आइटम गानों में से एक, जिन पर मैंने परफ़ॉर्म किया था. ‘शहंशाह’ में मुझे अपने फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार ऑन-स्क्रीन काम करने का मौका मिला था. ‘हे यू’ में वो सारा ‘मसाला’ था. यह एक बेहतरीन गाना था जिसे बेमिसाल आशा भोसले जी ने गाया था, इसका सेट शानदार था, कपड़े ज़बरदस्त थे, और कमल मास्टर की कोरियोग्राफ़ी तो कमाल की थी.”

मीनाक्षी ने आगे लिखा है, “जब मैंने एक रील के लिए इस गाने को दोबारा करने का फ़ैसला किया, तो हमने लोकेशन बदलकर बाहर कर दी, हमने पुणे में मूसलाधार बारिश के बीच इस गाने को शूट किया था. आज भी यह गाना एकदम ताज़ा और दिलकश लगता है! मेरी कोरियोग्राफ़र स्वरा भरतनाट्यम में माहिर हैं, लेकिन इसके बावजूद वे कई दूसरी डांस शैलियों में भी बेहतरीन हैं. फ़हीम और उनकी टीम ने डांस वीडियोग्राफ़ी को पूरी तरह से अपनाकर सचमुच अपना मल्टी टैलेंट दिखाया है. चलिए देखते हैं कि क्या हम अपनी हाल ही में वायरल हुई रील्स ‘तोता मेरे तोता’ और ‘डॉन्ट से नो’ को भी पीछे छोड़ पाते हैं. अरे आप! इस पर ज़रूर नज़र रखिएगा!”

 

बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा रिक्रिएक किया गया गाना असल में ‘शहंशाह’ फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और अमरीश पुरी के साथ फ़ीचर हुआ था. यह फ़िल्म बाद में एक ‘कल्ट क्लासिक’ बन गई और अमिताभ के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. अपनी

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment