लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मेरे बजट से बाहर था..’अभिषेक बच्चन ने IPL में कोई टीम ना खरीदने के पीछे की वजह का किया खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अभिषेक बच्चन  PKL की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और ISL की फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के सह-मालिक होने के बावजूद आईपीएल से दूरी बना रखी है. बॉलीवुड के कई सेलेब्स शाहरुख खान से लेकर प्रीति जिंटा तक ने आईपीएल में इंवेस्ट किया हुआ है.

लेकिन, अभिषेक बच्चन ने आईपीएल में कोई टीम नहीं खरीदी है. अब हाल ही में एक्टर ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है.फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आईपीएल में कोई टीम नहीं खरीदी.

इस वजह से अभिषेक बच्चन ने नहीं खरीदी IPL टीम

एक्टर ने कहा,’ये बहुत मजेदार है. मैं ऐसे किसी को नहीं जानता जिसे आईपीएल पसंद न हो. मुझे लगता है कि ये खेल मनोरंजन का चरम है. मैं इसमें शामिल होना चाहता था, लेकिन उस वक्त, ईमानदारी से कहूं तो जब ये शुरू हुआ था, तब ये बहुत महंगा था.’

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा,’तब मैं एक उभरता हुआ एक्टर था. मेरी फिल्मों ने अभी-अभी अच्छा परफॉर्म करना शुरू किया था. मैं ठीक-ठाक कमाई करने लगा था, लेकिन ये मेरे बजट से बाहर था.’

अभिषेक बच्चन ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा,’सबसे जरूरी बात यह थी कि मुझे पता था कि मैं क्या योगदान दे सकता हूं.बीसीसीआई बहुत अच्छा काम करता है, तो मैं इसमें क्या योगदान दे सकता हूं.मैं वो इंसान नहीं हूं जो स्टैंड में बैठकर हाथ हिलाकर खुश हो जाए और कहे,’वाह, एक स्टार आ गया है’ मैं वैसा आदमी नहीं हूं.’

अभिषेक बच्चन ने आगे बताया कि उन्हें उस वक्त इस खेल के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी जितनी अब है. उन्होंने कहा कि वो बाकी खेलों के बारे में ज्यादा जानते थे.लेकिन हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि फ्यूचर में शायद कुछ हो जाए.

टीम खरीदने के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा,’अगर आपने मुझे मैचों में देखा है, तो मैं बहुत शामिल रहता हूं. मैं खिलाड़ियों के साथ बैठता हूं. मैं उनके साथ रहता हूं. अगर पॉसिबल हुआ तो उन्हें ट्रेनिंग भी देता हूं. मैं उनके रोज के खाने का भी ध्यान रखता हूं.हर चीज का बरीकी से मैनेजमेंट करता हूं, मुझे इसी तरह का काम करना ज्यादा पसंद है.’

ये भी पढ़ें:-उम्र 40 साल, अब तक क्यों कुंवारी हैं शक्ति मोहन? बताया क्यों नहीं की शादी





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment